बार-बार रेप करता रहा कांस्टेबल, कार्रवाई न होने पर युवती ने खाया जहर

0
58

कोटा जिले के नयापुरा थाना क्षेत्र में दो महिलाओं से बर्बरता करने का मामला सामने आया है। खाकी को बदनाम करने वाले इस कृत्य को पुलिस के दो कांस्टेबल ने अंजाम दिया है। एक मामले में पुलिस वाले की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि दूसरे मामले में कार्रवाई न होने से आहत पीड़िता ने जहर खा लिया। उसका इलाज चल रहा है।

राजस्थान के कोटा के नयापुरा थाना में एक महिला ने थाने के कांस्टेबल के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है। मामले में जांच पड़ता के बाद पुलिस ने आरोपी कांस्टेबल को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी में यह भी सामने आया है कि पीड़िता के परिवारवाले भी पुलिस में तैनात है।

पुलिस उपाधीक्षक गंगा सहाय शर्मा ने बताया कि पीड़िता ने थाने में कांस्टेबल के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत दी थी। पीड़िता ने यह भी बताया था कि वह और आरोपी कांस्टेबल दूर के रिश्तेदार हैं। दोनों ही नयापुरा थाना क्षेत्र में रहते हैं। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी कांस्टेबल ने कई बार उससे दुष्कर्म किया है। आरोपी कांस्टेबल को गिरफ्तार कर उसे निलंबित कर दिया गया है।

वहीं, दूसरे मामले में सूत्रों से मिली जानकारी में सामने आया है कि आरोपी कांस्टेबल के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने से आहत महिला ने मंगलवार शाम को जहर खा लिया। परिजन उसे एमबीएस अस्पताल ले गए, जहां उसका इलाज चल रहा है। पीड़िता ने कांस्टेबल के खिलाफ बार-बार दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। लेकिन इतने समय से कार्रवाई नहीं होने पर पीड़िता ने जहर खा लिया। पीड़िता ने कुछ पुलिसकर्मियों पर आरोपी को बचाने का भी आरोप लगाया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here