बिग बॉस 19 के इस कंटेस्टेंट को श्रद्धा कपूर पर था क्रश, बोले- डेन्चर्स पहनकर आती थीं

0
365

सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 19 का धमाकेदार आगाज हो गया है। दूसरे दिन ही घरवालों के बीच रिश्ते बनते-बिगड़ते नजर आ रहे हैं। वहीं, कंटेस्टेंट्स अपने-अपने जीवन से जुड़े किस्से भी नेशनल टीवी पर शेयर कर रहे हैं। अब बिग बॉस 19 के कंटेस्सेंट अमाल मलिक ने कहा कि उन्हें श्रद्धा कपूर पर क्रश था। अमाल ने कहा कि श्रद्धा कपूर स्कूल में उनकी सीनियर थीं। अमाल का ये बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग कह रहे हैं कि लगता है श्रद्धा कपूर उस पूरे स्कूल का क्रश थीं। टाइगर श्रॉफ ने भी कहा था कि श्रद्धा उनका क्रश थीं।

अमाल को था श्रद्धा पर क्रश

रेडिट पर अमाल का ये वीडियो वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में अमाल मलिक गौरव खन्ना, कुनिका सदानंद और नगमा मिराजकर के साथ बात करते नजर आ रहे हैं। वो कहते हैं कि श्रद्धा कपूर स्कूल में उनकी सीनियर थीं और उन्हें एक्ट्रेस पर क्रश था। अमाल श्रद्धा की फैन फॉलोइंग की तारीफ करते भी नजर आए।

अमाल की सीनियर थीं श्रद्धा कपूर

अमाल मलिक कहते हैं, “श्रद्धा स्कूल में भी डेन्चर्स पहन के आती थीं, मेरी सीनियर थीं। मेरी स्कूल की क्रश थीं और इंसान भी इतनी स्वीटहार्ट। पूरे इंटरनेट पर सबसे असली फॉलोइंग उस लड़की की है, बिना कुछ किए। न कोई नकली फॉलोअर्स न कुछ।”

क्या बोले सोशल मीडिया यूजर्स?

अमाल के इस वायरल वीडियो में रेडिट यूजर्स ने रिएक्ट किया है। एक यूजर ने लिखा- पूरी स्कूल की क्रश थी। टाइगर ने भी ये कहा था। एक दूसरे यूजर ने कहा- श्रद्धा प्यार हैं। एक दूसरे यूजर ने भी कमेंट में टाइगर का जिक्र किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here