बुर्का पहनकर हिंदू प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, गांव वालों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया

0
436

यूपी के देवरिया से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक युवक अपनी प्रेमिका से मिलने बुर्का पहनकर गया। हालांकि लोगों ने हावभाव देखकर लोगों उसे रोककर पूछताछ की। बुर्का उतरवाया गया तो पता चला कि वह मुस्लिम है और हिंदू युवती से मिलने आया हुआ था। यह जानकर लोग नाराज हो गए। उधर, सूचना मिलने पर पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। साथ ही युवक पर दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

ये मामला गौरी बाजार थाना क्षेत्र के चोरखरी चौराहे का है। गौरीबाजार थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी से सोशल मीडिया के माध्यम से गौरीबाजार थाना क्षेत्र के पिपराबारी के रहने वाला सुहेल अली नजदीक आ गया। एक साल से दोनों बातचीत कर रहे थे। बताया जा रहा है कि किशोरी से मिलने के लिए सुहेल अली बुर्का पहनकर सोमवार को किशोरी के घर पहुंच गया। किशोरी का आरोप है कि बिना उसकी मर्जी के आरोपी ने उसके साथ छेड़खानी की और फिर शारीरिक संबंध बनाया। इसके बाद जब वह भागने लगा तो लोगों ने उसे चौराहे पर पकड़ लिया। इसके बुर्का की जांच की। बुर्का से सुहेल के मिलने के बाद लोगों ने पुलिस को सौंप दिया। बुर्का पहनने सुहेल अली का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस मामले में किशोरी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज किया है।

इस मामले में सीओ हरिराम यादव ने बताया कि बुर्का में पकड़े गए आरोपी के विरुद्ध पीड़िता ने दुष्कर्म, छेड़खानी व पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कराया है। केस दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। साथ ही पीड़िता का मेडिकल व अन्य कार्रवाई पूरी कराई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here