‘बुली बाई’ ऐप मामले में मुम्बई पुलिस ने महिला को किया गिरफ्तार।

0
937

रुद्रपुर में मुंबई पुलिस की दस्तक से ही हड़कंप मच गया। जहां मुंबई पुलिस ने एक युवती को गिरफ्तार कर लिया। मुंबई पुलिस द्वारा गिरफ्तार की गई युवती पर बुलीबाई ऐप संचालित करने का आरोप है। पुलिस महिला से पूछताछ कर रही है।

बता दें कि बुलीबाई एप मामले में मुंबई की साइबर थाना पुलिस ने रुद्रपुर की आदर्श कॉलोनी से स्वेता नाम की युवती को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि इस युवती की आईडी से ऐप संचालन किया गया था। युवती से एसपी सिटी, साइबर थाना पुलिस के साथ ही खुफिया एजेंसियां भी पूछताछ में जुटी हैं। स्थानीय कोर्ट ने मुंबई पुलिस की अर्जी पर युवती को 5 दिन की ट्रांजिट रिमांड पर देने की अनुमति दी है। पुलिस के अनुसार इस युवती द्वारा ट्विटर आईडी जट खालसा 07 इस्तेमाल किया गया था।

ममता वोहरा – एसपी सिटी, उधम सिंह नगर।

वही एसपी सिटी ममता वोहरा ने बताया कि मुंबई पुलिस ने आदर्श कालोनी से एक महिला को गिरफ्तार किया है जिसके विरुद्ध मुम्बई पुलिस में एक विवादित एप संचाल करने का आरोप है। जिससे मामले की पुष्टि हुई है। वही उन्होंने बताया कि महिला ने अपना जुर्म काबुल किया है।

बेंगलुरु से पकड़ा गया आरोपी

सोमवार को मुंबई पुलिस ने ‘बुली बाई’ ऐप मामले में बेंगलुरु से 21 वर्षीय आरोपी को पकड़ा था। जो एक इंजीनियरिंग का छात्र है। मुंबई पुलिस ने इस छात्र की उम्र के सिवाए उसकी पहचान को उजागर नहीं किया है। पुलिस ने अज्ञात अपराधियों के खिलाफ IPC और IT एक्ट से जुड़ी धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here