Monday, March 31, 2025

Buy now

spot_img

बॉलीवुड के ये एक्टर्स हैं सबसे बड़े शिवभक्त, शरीर पर गुदवाया है भोलेनाथ का टैटू

शिव भक्त

बॉलीवुड एक्टर भगवान शिव में अपनी आस्था रखते हैं। कई मौकों पर एक्टर्स को भोलेनाथ के दर्शन के लिए मंदिरों में देखा गया है। इस लिस्ट में अजय देवगन, संजय दत्त, मौनी रॉय समेत कई एक्टर्स शामिल हैं। इन एक्टर्स की शिवभक्ति देखने को मिली है।

ऋतिक रोशन

ऋतिक रोशन महाशिवरात्रि के मौके पर भगवान शिव की आराधना करना नहीं भूलते। वो अक्सर अपने पिता के साथ शिव मंदिर जाते हैं। शिव की पूजा अर्चना करते हैं। उनकी भगवान में गहरी आस्था है।

संजय दत्त

संजय दत्त भी बड़े शिव भक्त हैं। उनके शरीर पर ॐ नमः शिवाय और भगवान का टैटू बना हुआ है। वह कई बार कावड़ यात्रा में शामिल हो चुके हैं और अक्सर शिव मंदिरों में जाते हैं। संजू बाबा ने अपने मुश्किल वक्त में भगवान शिव का सहारा लिया था।

अजय देवगन

अजय देवगन शिवजी के बड़े भक्त हैं। उनकी भक्ति यही है कि उन्होंने अपने सीने पर भोलेनाथ का टैटू बनवाया हुआ है। अजय अक्सर भगवान शिव के मंदिरों में दर्शन करने जाते हैं और उनकी पूजा-अर्चना करते देखे जाते हैं। उनकी फिल्म ‘शिवाय’ भी उनकी शिवभक्ति देखने को मिली थी।

अक्षय कुमार

अक्षय कुमार भगवान शिव में गहरी आस्था रखते हैं। उनके पुराने इंटरव्यू के मुताबिक वो हर सोमवार को व्रत रखते हैं और महाशिवरात्रि पर गंगाजल से शिवलिंग का अभिषेक करते हैं। हाल में एक्टर ने महाशिवरात्रि से पहले अपना एक शिव सॉन्ग रिलीज कर फैंस को खुश कर दिया था।

कंगना रनौत

कंगना रनौत भगवान शिव की बड़ी भक्त हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर शिव भक्ति से जुड़े पोस्ट शेयर करती हैं। उन्होंने उज्जैन के महाकाल मंदिर में दर्शन किए हैं और अपनी फिल्म ‘मणिकर्णिका’ के दौरान भी शिवजी का ध्यान किया था।

सारा अली खान

सारा अली खान अक्सर शिव मंदिरों में दर्शन करते हुए नजर आती हैं। वह कई बार काशी विश्वनाथ और महाकालेश्वर मंदिर में पूजा कर चुकी हैं। सोशल मीडिया पर भी वह अपनी शिवभक्ति को जाहिर करती रहती हैं। एक्ट्रेस दो बार केदारनाथ धाम भी गई हैं।

मौनी रॉय

मौनी रॉय ने टीवी शो में सती का किरदार निभाया था, उसके बाद से ही वो शिवभक्ति में लीन हो गई। इसके अलावा नागिन सीरीज में शिव भक्ति को पर्दे पर निभाया और असल जिंदगी में भी वह भोलेनाथ की बड़ी भक्त हो गई। वह कई बार उज्जैन के महाकाल मंदिर में दर्शन के लिए जा चुकी हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

error: Content is protected !!