ब्रेकिंग न्यूज, UKSSSC पेपर लीक मामले में STF ने पुलिस कांस्टेबल को किया गिरफतार…

0
1020

यूकेएसएसएससी (UKSSSC) पेपर लीक मामले में एसटीएफ ने उधम सिंह नगर में तैनात उत्तराखंड पुलिस कांस्टेबल विनोद जोशी को गिरफ्तार किया है। विनोद इस मामले में पूर्व में गिरफ्तार न्यायालय में कनिष्ठ सहायक रहे मनोज जोशी का भाई है। उस पर भी अपने भाई के साथ मिलकर कई अभ्यर्थियों को पेपर सॉल्व कराने का आरोप है।

एसटीएफ एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि मामले में अब तक 31 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी हैं। पूर्व में गिरफ्तार आरोपियों, गवाहों के बयानों एवं साक्ष्यों के आधार पर विनोद जोशी पुत्र रमेश जोशी निवासी सितारगंज उधमसिंह नगर को गुरुवार को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि विनोद जोशी वर्तमान में उत्तराखंड पुलिस में जनपद उधमसिंह नगर में कांस्टेबल के पद पर तैनात है। आरोपी का भाई मनोज जोशी, जो कनिष्ठ सहायक के पद पर था एवं पूर्व में गिरफ्तार होकर वर्तमान में जेल में है।

काशीपुर के कुंडेश्वरी में एक घर पर हल करवाए थे पेपर।

आरोपी विनोद जोशी ने अपने भाई के साथ मिलकर वीडीओ, वीपीडीओ भर्ती में कई अभ्यर्थियों को परीक्षा से एक रात पहले काशीपुर के कुंडेश्वरी में एक घर उपलब्ध कराया था। जहां पर गैंग से जुड़े अन्य परीक्षा माफिया द्वारा परीक्षार्थियों को रात में पेपर हल करवाया और अपनी कार से एक स्थान से दूसरे स्थान ले जाया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here