ब्लॉक प्रमुख का दंगल; यूपी के राज्यमंत्री लड़वा रहे कांग्रेस प्रत्याशी को चुनाव ; सुखदेव नामधारी

0
325

अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष सुखदेव सिंह नामधारी ने अपने आवास पर पत्रकार वार्ता की। उन्होंने यूपी के राज्यमंत्री और भाजपा के दो स्थानीय नेताओं पर कांग्रेस के ब्लॉक प्रमुख पद के प्रत्याशी का समर्थन करने का आरोप लगाया। उन्होंने पार्टी हाईकमान से इनके खिलाफ पार्टी हित में कार्रवाई करने की मांग उठाई।

सुखदेव सिंह नामधारी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के कृषि राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख बाजपुर के ब्लॉक प्रमुख पद के कांग्रेस प्रत्याशी सुखमन कौर पत्नी जोरावर सिंह भुल्लर को बीडीसी उठाकर दे रहे हैं और भाजपा के साथ गद्दारी कर रहे है। साथ ही कहा कि दो बार भाजपा से विधानसभा चुनाव एवं नगर पालिका चुनाव लड़े दो व्यक्ति भी कांग्रेस प्रत्याशी की मदद कर रहे हैं।

उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से अनुरोध करते हुए कहा है कि ऐसे लोगों को तत्काल पार्टी से निकाल देना चाहिए। कहा कि भाजपा ने ब्लॉक प्रमुख पद का प्रत्याशी विकास शर्मा को बनाया गया है। उन्हें चुनाव जिताने की बजाय कांग्रेस प्रत्याशी को बीडीसी दिए जा रहे हैं। नामधारी ने दावा किया कि भाजपा के पास इस समय 23 बीडीसी मौजूद है। वहीं सुखदेव सिंह नामधारी ने ग्राम प्रधानों एवं बीडीसी सदस्यों का फूल मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here