भाजपा के दो गुटों की रार, गोलीकांड और भाजयुमो नेता की गिरफ्तारी; हरिद्वार बवाल की पूरी कहानी

0
7

हरिद्वार के कनखल थाना क्षेत्र के पंजनहेड़ी में भाजपा नेता व जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित चौहान पर हमले और गोलीकांड के मामले में पुलिस ने भाजयुमो के प्रदेश मंत्री तरुण चौहान समेत तीन आरोपियों को सहारनपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है। कैसे जमीन विवाद में भाजपा के दो गुटों में रार फायरिंग तक पहुंच गया। पुलिस ने कड़े विरोध के बीच तरुण चौहान को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। उधर, तरुण चौहान की गिरफ्तारी की सूचना पर कनखल थाने में उनके समर्थकों ने जमकर बवाल किया।

पुलिस के अनुसार गत 28 जनवरी को पंजनहेड़ी में जमीन विवाद को लेकर भाजपा के दो गुटों में हिंसक झड़प हुई थी। इस दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित चौहान पर हमला किया गया। उनके भाई सतीश चौहान को गोली लग गई थी। इस मामले में पुलिस ने अतुल चौहान, तरुण चौहान पुत्र दीपक, गौरव चौहान पुत्र प्रदीप और अभिषेक चौहान उर्फ सिम्मी पुत्र सुखवीर सिंह निवासी नरूपुर पंजनहेड़ी कनखल के खिलाफ केस दर्ज किया।

भाजयुमो नेता की गिरफ्तारी

अतुल चौहान ने कनखल थाने में सरेंडर कर दिया था। अन्य तीन आरोपी फरार थे। तरुण चौहान ने गिरफ्तारी से बचने के लिए अदालत में अग्रिम जमानत याचिका दायर की। इसे अदालत ने खारिज कर दिया। इसके बाद पुलिस ने सहारनपुर में दबिश देकर तीनों को गिरफ्तार कर लिया। तरुण चौहान की गिरफ्तारी की खबर मिलने पर कनखल थाने में उनके समर्थकों ने पुलिस पर पक्षपात करने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

समर्थकों ने जमकर बवाल किया

पंजनहेड़ी गोलीकांड में भाजयुमो के प्रदेश मंत्री तरुण चौहान की गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही कनखल थाने में उनके समर्थकों की भीड़ जुट गई। कुछ महिलाओं ने धरना देकर पुलिस कार्रवाई का विरोध करते हुए पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। तरुण चौहान की गिरफ्तारी की खबर फैलते कनखल थाने में उनके समर्थकों की भीड़ जुट गई। कुछ महिलाओं ने थाना परिसर में धरना देकर पुलिस पर पक्षपातपूर्ण कार्रवाई का आरोप लगाया। उन्होंने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। हंगामा कर रहे लोगों में सुधांशी चौहान, शकुंतला, रोहिणी और तरुणा चौहान शामिल रहीं। इस दौरान थाना परिसर में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहा। इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

पुलिस पर आरोप

महिला प्रदर्शनकारियों ने एसएसआई सतेंद्र भंडारी और चौकी प्रभारी सुधांशु कौशिक के खिलाफ नारेबाजी की। महिलाओं ने कहा कि पुलिस आखिर किसके दबाव में काम रही है। कहा कि शिकायत करने की सजा पुलिस तीनों को दे रही है। उन्होंने कहा कि तरुण चौहान ने अवैध प्लाटिंग का विरोध किया था। इस उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।

जिपं उपाध्यक्ष ने निकाली आरोपियों की लोकेशन

पुलिस तीनों आरोपियों की काफी दिनों से तलाश कर रही है, लेकिन सोमवार सुबह जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित चौहान के पास तीनों की लोकेशन पहुंच गई। इसके बाद पुलिस टीम रवाना हुई और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। सवाल उठ रहा है कि पुलिस को इतने दिनों से लोकेशन नहीं मिल रही थी, भाजपा नेता ने कुछ ही घंटों में आरोपियों की लोकेशन निकाल ली।

सीओ सिटी ने दिया आश्वासन

धरना दे रहीं महिलाओं को सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ने मौके पर पहुंचकर आश्वासन दिया। करीब दो घंटे तक चले धरने के बाद सीओ ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से मुकदमे दर्ज किए गए हैं। बताया कि सही तरीके से जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि वह जांच की खुद मॉनिटरिंग करेंगे।

पूर्व मंत्री और पूर्व विधायक को घेरा

जेल जाते समय मीडिया से भाजयुमो के प्रदेश मंत्री तरुण चौहान ने एक पूर्व मंत्री और पूर्व विधायक पर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि पुलिस उन्हीं के दबाव में कार्रवाई कर रही है। आरोप लगाया कि किसानों की जमीनों पर खेती की जगह प्लॉटिंग की जा रही है। मौके पर निर्धारित सीमा से अधिक जमीन भी निकली है। इस मामले में हाल में एसडीएम द्वारा जांच भी की गई थी। तरुण चौहान का कहना है कि पुलिस एकतरफा कार्रवाई कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here