भाजपा जिलाध्यक्ष गुंजन ने मृतक के परिजनों से की मुलाकात..

0
1018

भाजपा जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा ने मृतक के परिजनों से की मुलाकात..

गौरव बत्रा, संवाददाता (गदरपुर, उधम सिंह नगर)

गदरपुर में विगत दो दिन पूर्व नव निर्मित बाईपास पर हुए सड़क हादसे में गदरपुर सुखमनी विहार कालोनी निवासी सुरेंद्र पाल सिंह की दर्दनाक मृत्यु हो गई थी। गमगीन हालत में रविवार को स्व0 सुरेंद्र का अंतिम संस्कार किया गया। वही भाजपा जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा द्वारा स्व0 सुरेंद्र के निवास स्थान पहुँचकर उनके पिता उमेद सिंह से मुलाकात कर शोक व्यक्त किया गया।

वही दूरभाष के माध्यम से लोक सभा सांसद व केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट से स्व0 सुरेंद्र के पिता उमेद सिंह से वार्ता करवायी। जिस पर सांसद अजय भट्ट ने दुखद परिवार को ढाढस बधाते हुए शोक प्रकट किया और परिवार को हर सम्भव मदद दिए जाने को लेकर आश्वस्त दिया। उन्होंने कहा लोकसभा का सत्र चलने के कारण वह नहीं पहुंच पाये और जल्द ही वह जरूर आएंगे और मदद का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि हम परिवार के साथ हैं।

वही जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा ने भी दुखद परिवार के साथ हमेशा खड़े रहने व हर सम्भव मदद की बात कहते हुए शोक प्रकट किया। इस दौरान सुरेश खुराना, कपिल अरोरा, जीतू चंद, प्रमोद शर्मा सहित आदि लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here