भाजपा पर क्यो लगाया अरविंद यादव ने यह आरोप, जो बन गई चर्चा ….

0
1148

बाजपुर में समाजवादी पार्टी के यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अरविंद यादव ने प्रेस वार्ता कर रुद्रपुर में गौ हत्या मामले में दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की प्रशासन से मांग की। साथ ही उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर इसे राजनीतिक मुद्दा बनाने का आरोप लगाया। बता दें कि रुद्रपुर में बीते दिन हुई गौ हत्या मामले से क्षेत्र का माहौल गरमाया हुआ है। वहीं इसी को लेकर बाजपुर मे समाजवादी पार्टी के यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अरविंद यादव ने प्रेस वार्ता की।

इस दौरान अरविंद यादव ने कहा कि प्रशासन के पास गौ हत्या मामले की सीसीटीवी फुटेज भी मौजूद है लेकिन इसके बावजूद भी आरोपियों को अभी तक पकड़ा नहीं गया है। इस दौरान उन्होंने प्रशासन से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है। साथ ही अरविंद यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी गौ हत्या मामले को राजनीतिक मुद्दा बना रही है और अपने 5 साल के विफल कार्यकाल को छुपाने के लिए राजनीतिक रोटी सेक रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here