भूकंप से दूसरे दिन भी हिली धरती, रात के बाद सुबह आए भूकंप के झटके..

0
1549

उत्‍तराखंड में दोबारा महसूस किए गए भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। जिसके बाद से उत्‍तराखंड के लोग दहशत में हैं। दोबार आज सुबह करीब 6 बजकर 27 मिनट पर पिथौरागढ़ में भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसकी तीव्रता 4.3 मैग्नीट्यूड रही।

उत्तराखंड में रात करीब दो बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रात में जग रहे लोग दहशत के चलते अपने घरों से बाहर निकल आए। समाचार एजेंसी के मुताबिक भूकंप का केंद्र नेपाल में था। रिक्टर स्केल में इसकी तीव्रता 6.3 नापी गई है। भूकंप का केंद्र जमीन के 10 किलोमीटर अंदर था।

बता दें कि उत्तराखंड भूकंप के लिहाज से बेहद संवेदनशील सिस्मिक जोन फोर में आता है। एक बार प्रदेश ने भूकंप की वजह से बड़ी तबाही झेली है। मंगलवार देर रात आए भूकंप ने लोगों के अंदर दहशत भर दी है। वही लोगो ने बताया कि उनके घर में लगे पंखे हिलने लगे। जो लोग रात में जग रहे थे, दफ्तरों में काम कर रहे थे वह दहशत में बाहर निकल आए।

वही दिल्ली-एनसीआर में आधी रात को भीषण भूकंप देखने को मिला। कई लोगों को अपनी चारपाई अथवा बेड हिलते महसूस हुए तो वे उठ बैठे। यह भूकंप 10 सेकेंड लंबा था और जोरदार झटके अनुभव किए गए। रात को 1:57 बजे यह आया था। इस भूकंप के झटके उत्तर प्रदेश में भी तीव्रता से महसूस किए गए हैं। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी लोगों को नींद में ही झटके महसूस हुए तो उठकर बैठ गए। नेशनल सेंटर फॉर सेसमोलॉजी के मुताबिक भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.3 आंकी गई है, जिसका केंद्र नेपाल में धरती से करीब 10 किलोमीटर नीचे थे। इस भूकंप का असर चीन तक दिखा है।

दिल्ली-एनसीआर और यूपी के अलावा हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, राजस्थान के पूर्वी हिस्सों में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। इस भूकंप की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि लोग डर गए। कई लोगों ने सोशल मीडिया पर अपने घरों में पंखों और अन्य चीजों के तेजी से हिलने का वीडियो ट्वीट किया है। उत्तर भारत के कई राज्यों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं और लोग घरों से बाहर निकल आए। यही नहीं मणिपुर समेत पूर्वोत्तर भारत के भी कई राज्यों में भूकंप आया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here