मतदान के बाद चुनावी रंजिश के चलते दो पक्षों में जमकर चले लाठी डंडे और ईट पत्थर, 14 लोग घायल, देखे वीडियो

0
367

बाजपुर के ग्राम नंदपुर नरकाटोपा में मतदान के बाद चुनावी रंजिश के चलते दो पक्षों में जमकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि जमकर लाठी डंडे और ईट पत्थर चल पड़े। जिसमें दोनों पक्षों के करीब 14 लोग घायल हो गए। घटना की सूचना से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। जहां पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हंगामा कर रहे लोगों को शांत किया, वहीं पुलिस अब मामले की जांच कर रही है।

बता दें कि बाजपुर के ग्राम नंदपुर नरकटोपा में पंचायत चुनाव का मतदान संपन्न होने के बाद चुनावी रंजिश के चलते दो पक्षों में विवाद शुरू हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई और मारपीट के दौरान जमकर लाठी डंडे और ईट पत्थर चल पड़े। जिस गांव में अफरा तफरी का माहौल हो गया।

मारपीट की सूचना पर भारी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंच गई, जहां पुलिस को देख कई लोग मौके से फरार हो गए। वही मारपीट में दोनों पक्षों के करीब 14 लोग घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया। जहां चिकित्सकों ने घायलों का उपचार कर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया।

इस दौरान बाजपुर कोतवाल प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि मारपीट की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी और मामले को शांत कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि अभी दोनों पक्षों की ओर से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है और तहरीर आने के बाद अग्रिम कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

घायलों का विवरण

एक पक्ष 1- सरफराज पुत्र शमशाद उम्र 22 वर्ष 

2- इस्लाम पुत्र इसरार उम्र 32 वर्ष 

3- उस्मान पुत्र इसरार उम्र 20 वर्ष 

4- सद्दाम पुत्र दिलशाद उम्र 32 वर्ष 

5- शमशाद पुत्र आशिक हुसैन उम्र 58 वर्ष 

6- मुन्ना उर्फ रिजवान पुत्र रियासत हुसैन उम्र 30 वर्ष

दूसरा पक्ष 1- तहसीम जहां पत्नी इसाक अहमद उम्र 67 वर्ष 

2- गुलनाज पुत्री इसाक अहमद उमर 28 वर्ष 

3 – कामिल पुत्र इसाक अहमद 22 वर्ष 

4- इसाक अहमद पुत्र इस्माइल 62 वर्ष 

5- जाकिर हुसैन पुत्र फिदा हुसैन उम्र 58 वर्ष 

6- मोहम्मद शाहरुख पुत्र इसाक अहमद 32 वर्ष 

7- नूर मोहम्मद पुत्र इसाक अहमद 23 वर्ष 

8-रुखसार पुत्री इसाक अहमद 24 वर्ष

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here