मधुमक्खियों ने कार सवार लोगों पर किया हमला, पति, पत्नी व बुजुर्ग माँ घायल

0
120

रामनगर में विवाह समारोह में जा रहे एक परिवार पर मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया। जिसमें बुजुर्ग मां, बेटा और बहू घायल हो गए। वहां से गुजर रहे एक वाहन चालक ने तीनों को आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां तीनों को उपचार देकर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

बता दे कि बरेली निवासी 47 वर्ष के योगेश खंडूरी अपनी पत्नी 45 वर्ष की सुनीता खंडूरी तथा 72 वर्ष की बुजुर्ग मां विश्वेश्वरी देवी के साथ कार में सवार होकर रामनगर विवाह समारोह में जा रहा थे। बरहैनी से कुछ ही दूरी पर ये लोग कार से उतरे थे कि अचानक से इन तीनों पर मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया।

जिसमें ये तीनों बुरी तरह से घायल हो गए। ये तीनों सड़क पर मधुमक्खियों से बुरी तरह से घिरे हुए थे कि वहां पहुंचे बाजपुर निवासी दिनेश कश्यप ने इन तीनों को मुधमक्खियों के हमले से बचाकर अपने वाहन से सीएचसी में भर्ती कराया। यहां पर इन तीनों को प्राथमिक उपचार दिया गया। दिनेश कश्यप ने बताया कि तीनों को उपचार के लिय उन्होंने अस्पताल भर्ती कराया। वहीं चिकित्सक ने बताया कि तीनों को प्राथमिक उपचार दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here