यूपी के सहारनपुर में मस्जिद में पढ़ने आ रही नाबालिग से वहां का मौलवी ही संबंध बनाता रहा। नाबालिग बच्ची की तबियत बिगड़ी तो परिजन चिकित्सक के यहां ले गए। वहां डॉक्टर की बातें सुन परिजनों के होश उड़ गए। पता चला कि बच्ची छह माह की गर्भवती है। परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस से की। बच्ची से पता चला कि मौलवी अपने आप को तंत्र-मंत्र विद्या में माहिर बताकर नाबालिग के मन में डर बैठा रखा था। साथ ही पूरे परिवार को भी जान से मारने की धमकी देता था। पुलिस ने आरोपी मौलवी को नामजद करके रिपोर्ट दर्ज कर ली है। फिलहाल मौलवी फरार बताया जा रहा है।
कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र में रहने वाली किशोरी घर के सामने ही मस्जिद में पढ़ने जाती थी। परिजनों का आरोप है कि छात्रा के साथ वहां मौलवी अनीस पुत्र इकलाख निवासी नवादा रोड ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया और डरा धमका कर उसका यौन शोषण करता रहा। शुक्रवार को घर में किशोरी की हालत बिगड़ी तो परिजन चिकित्सक के लिए ले गये थे। जांच में किशोरी छह माह की गर्भवती निकली। यह पता चलते ही परिजनों के होश फाख्ता हो गए और वह किशोरी को लेकर कोतवाली सदर बाजार पहुंचे।
परिजनों ने बताया कि पूछने पर पीड़ित किशोरी ने जानकारी दी कि मस्जिद में पढ़ाने वाला मौलवी अनीस उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था और कई बार उसे घर में बुलाकर भी उसका शारीरिक शोषण किया और किसी को बताने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दे उसका मुंह बंद करा रखा था। साथी धमकी देता था कि वह तंत्र-मंत्र विद्या में भी माहिर है। डर के कारण किशोरी ने अपने साथ हुई घटना इतने दिन तक किसी को नहीं बताई। पुलिस ने किशोरी का मेडिकल कराया और आरोपी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई हैं। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास में लगी है।










