महंगे शौक के लिए बीवी ने पार कीं हदें, होटल में प्रेमी के साथ बनवाई अश्लील वीडियो, पति को गुंडो से पिटवाया

0
48

पति-पत्नी के बीच का एक हैरान- परेशान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने महंगे शौक के चलते सारी हदें पार कर दीं। अपने शौक पूरे करने के लिए महिला ने अपने पति को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। पति ने पैसे देने से मना कर दिया तो वह होटल पहुंची।

यहां अपने प्रेमी के साथ खुद की अश्लील फोटो और वीडियो बनवाई। महिला के प्रेमी ने फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगे। इसके बाद भी पति नहीं माना तो महिला ने अपने मायके वालों के साथ मिलकर गुंडो से पति की पिटाई करवा दी। पिटाई के चलते युवक का हाथ भी टूट गया। पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर में पत्नी और उसके माता-पिता के खिलाफ उसके प्रेमी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के ढकनी गांव के निवासी प्रदीप कुमार का विवाह 14 दिसंबर 2023 को बदायूं की न्यू आदर्श नगर कॉलोनी की युवती से हुआ था। आरोप है शादी के बाद से ही पत्नी महंगे शौक करने के लिए पति से रुपए वसूलने लगी। दिन पर दिन पत्नी के शौक बढ़ते चले गए। पति ने जब विरोध किया तो एक दिन वह होटल पहुंची, जहां सारी हदें पार दीं। पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर खुद की अश्लील वीडियो और फोटो बनवा ली। वीडियो बनने के बाद पत्नी के प्रेमी अनिल पचौरी ने उसे वायरल करने की धमकी दी और 22000 रुपए खाते से ट्रांसफर करा लिए।

पति प्रदीप को जब पत्नी की इस हरकत का पता चला तो उसने विरोध किया। इस पर पत्नी ने गुंडो और मायके वालों की सहायता से प्रदीप को बेहरमी से पीटा। आरोप है 19 नवंबर को पत्नी ने अपने मायके वालों को बुला लिया। उन्होंने पांच लाख की रंगदारी मांगते हुए प्रदीप के साथ मारपीट की। प्रदीप की तहरीर पर पुलिस ने पत्नी उसके प्रेमी अनिल पचौरी और मायके वालों समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। इंस्पेक्टर क्राइम रविंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here