महिलाओं के साथ बढ़ रहे अपराधों, भ्रष्टाचार, भाजपा की नीतियों पर नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने बोला हमला

0
34

नेता प्रतिपक्ष और बाजपुर विधायक यशपाल आर्य ने बढ़ते महिला अपराध और आपदा कुप्रबंधन को लेकर प्रदेश भाजपा सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि इन मुद्दों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता कल 9 सितंबर को रुद्रपुर में जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन करेंगे।

नेता प्रतिपक्ष ने काशीपुर के रामनगर रोड स्थित एक होटल में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। आर्य ने प्रदेश में महिलाओं के साथ बढ़ रहे अपराधों, भ्रष्टाचार, भाजपा की नीतियों को लेकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार चरम पर है। महिलाओं और खासकर बालिकाओं के प्रति गंभीर अपराध बढ़ रहे हैं। आरोप लगाया कि अधिकांश मामलों में सत्तारूढ़ दल के नेताओं की भूमिका सामने आ रही है। आम जनता, महिलाएं खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है।

उन्होंने सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि इन मुद्दों पर कांग्रेस खामोश नहीं बैठेगी। इस दौरान उन्होंने 9 सितंबर को रुद्रपुर में जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष आहूत प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से भी चर्चा की।

इस दौरान जसपुर विधायक आदेश सिंह चौहान, विमल गुड़िया, अर्पित मेहरोत्रा, राशिद फारुकी, मनोज जोशी, डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय, सादिक, इंदु मान, संदीप सहगल, हनीफ गुड्डू, अरुण चौहान, त्रिलोक अधिकारी, अनीस अंसारी, राजू छीना, शेख अब्दुल, अजीज कुरैशी, मुशर्रफ हुसैन, राहुल रमनदीप कांबोज, अमित मारकंडे, मंसूर अली मंसूरी, आरिफ सैफी, सचिन नाडिग आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here