महिलाओं से अश्लील हरकतें करता था… छींटाकशी का भी आरोप, आरोपी गिरफ्तार

0
53

उत्तराखंड में थाना कनखल क्षेत्र में महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाले एक आरोपी को सोमवार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और मामले दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 15 फरवरी देर शाम कनखल निवासी एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई कि जब वह अपनी साथियों के साथ सिंहद्वार के पास नहर पटरी पर टहलने जाती है, तो एक व्यक्ति महिलाओं को देखकर अश्लील हरकतें करता और छींटाकशी करता है। लगातार हो रही इस हरकत से क्षेत्र की महिलाओं में भय और आक्रोश का माहौल था। शिकायत मिलते ही कनखल पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत मौके पर पहुंचकर आरोपी को धर दबोचा।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रभाकर मिश्रा, निवासी मकतूलपुरी रामनगर गंगनहर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार महिला संबंधी अपराधों को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की गई। बताया कि महिलाओं की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here