महिला की शादीशुदा जिंदगी संवारने के नाम पर तांत्रिक ने रचा ऐसा खेल, लुटा बैठी लाखों

0
335

वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याओं के समाधान कराने के झांसे में लेकर कथित ऑनलाइन ज्योतिषी ने एक लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामला उधम सिंह नगर जिले के खटीमा का बताया जा रहा है।

कुमाऊं कॉलोनी निवासी सुरेश चंद्र ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी बेटी के वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याओं को सुलझाने के लिए वह एक ऑनलाइन ज्योतिषी, राजशास्त्री से संपर्क किया।

पूजा-पाठ के नाम पर लाखों की ठगी

समस्या के निदान के लिए ज्योतिषी ने पूजा-पाठ के बहाने उनसे पैसे लिए और वादा किया कि काम पूरा होने के बाद पैसे वापस कर दिए जाएंगे। बताया कि समाधान की उम्मीद में राजशास्त्री के बताए गए बैंक खातों में कई किस्तों में 123500 रुपये ट्रांसफर किए।

पैसे देने के बाद भी कोई काम नहीं हुआ और ज्योतिषी लगातार पैसों की मांग करता रहा। जब उन्हें ठगी का अहसास हुआ। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here