माइनिंग कंपनी के वाहन में तोड़फोड़ और कर्मचारियों से मारपीट के आरोप में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ किया मुकदमा दर्ज

0
464

माइनिंग कंपनी के वाहन में तोड़फोड़ और कर्मचारियों से मारपीट के आरोप में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और मामले की जांच शुरू कर दी। वहीं पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया है।

बता दे कि केलाखेड़ा थाने में माइनिंग कंपनी (कैलाश रिवर बैंड मिनरल्स) के फ्लाइंग इंचार्ज गोपी चरण ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बुधवार सुबह उनकी मइनिंग टीम द्वारा अवैध खनन को लेकर चेकिंग की जा रही थी कि टीम ने अवैध उपखनिज से भरे दो ट्रैक्टर ट्रॉली को रोक लिया। जिससे गुस्साए आरोपी ट्रैक्टर ट्राली चालक ने ट्रैक्टर से माइनिंग कंपनी की गाड़ियों पर हमला कर दिया। इस दौरान ट्रैक्टर ट्राली के साथ चल रहे बाइक सवार लोगों ने लाठी डंडों से माइनिंग कंपनी की गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए।

वही गाड़ी के शीशे से माइनिंग कंपनी के सुपरवाइजर के मुंह पर चोट लग गई। उन्होंने बताया कि बाइक सवार आरोपी अपनी एक बाइक मौके पर छोड़कर और माइनिंग कंपनी के कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। माइनिंग कंपनी के कर्मचारियों ने आरोपियों की बाइक, ट्रैक्टर की चाबी और ट्रैक्टर ड्राइवर का मोबाइल पुलिस के सुपुर्द किया।

वहीं केलाखेड़ा थानाध्यक्ष धर्मवीर सोलंकी ने बताया कि माइनिंग कंपनी के फ्लाइंग इंचार्ज गोपी चरण की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि जांच के बाद अग्रिम कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here