मैंने भी लिया संन्यास, महाराजश्री ही मेरे गुरु; हरिद्वार में बोले आरिफ मोहम्मद खान

0
270

बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि मैंने भी अपने जीवन में संन्यास लिया है और मैं महाराजश्री को अपना गुरु मानता हूं। उनका सानिध्य मेरे जीवन में सदैव सर्वोंच्च रहा है। कहा कि मैं, किसी भी स्थान पर रहूं लेकिन महाराज की कृपा मुझे इस तीर्थनगरी में खींच लाती है। आरिफ मोहम्मद ने मंगलवार को स्वामी भूमानंद अस्पताल के विस्तार के लोकार्पण अवसर पर यह बातें कही।

आरिफ मोहम्मद ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड विश्व की सबसे पवित्र धरा है, क्योंकि यह तीर्थों की पुण्य भूमि, मां गंगा जी का वास और प्रसिद्ध चार धाम भी हैं। भूमापीठाधीश्वर अच्युतानंद तीर्थ महाराज के 121वें प्रकट महोत्सव पर उन्होंने नव निर्मित ओपीडी भवन का शुभारंभ कर अच्युतानंद तीर्थ और उनकी माता सरोज बाला से आशीर्वाद लिया।

किया। इस अवसर पर स्व. सेठ इंद्र प्रकाश और स्व. निर्मला देवी की स्मृति में उनके पुत्र सुरेश कुमार गर्ग ने एक हॉल का निर्माण कर संस्था को समर्पित किया।

चार सौ बेड का अत्याधुनिक अस्पताल

राज्यपाल ने कहा कि पूज्य महाराज के अथक प्रयासों से आज हरिद्वार को 400 बेड वाला अत्याधुनिक धर्मार्थ अस्पताल मिला है। भविष्य में इसे ट्रॉमा सेंटर, मेडिकल कॉलेज और चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय के रूप में विकसित करने की अपार संभावनाएं हैं।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां

श्रीस्वामी भूमानंद कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। उन्होंनेदर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में सांसद मनोज तिवारी, सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, प्रीतम सिंह पंवार, विधायक मदन कौशिक, विधायक आदेश चौहान, मेयर किरन जैसल समेत संस्था के ट्रस्टीगण, चिकित्सक, नर्सिंग कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ. एस एंग्यारकन्नी, फैकल्टी सदस्य आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here