यशपाल आर्य के जन्मदिन को कार्यकर्ताओ ने कुछ इस अंदाज में मनाया।

0
1118

बाजपुर की राम भवन धर्मशाला में कांग्रेस कर्यकर्ताओं ने पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य के जन्मदिन पर कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केक काटकर यशपाल आर्य की दीर्घायु की कामना की।

हवन यज्ञ कर यशपाल आर्य का जन्मदिन मनाते कांग्रेस कार्यकर्ता

बता दें कि बाजपुर की राम भवन धर्मशाला में कांग्रेस नगर अध्यक्ष सत्यवान गर्ग के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्र हुए। जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य के जन्मदिन के मौके पर हवन किया। जिसके उपरांत कार्यकर्ताओ ने केक काटकर हर्षोल्लास के साथ यशपाल आर्य का जन्मदिन मनाया।

इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यशपाल आर्य की दीर्घायु की कामना की। इस दौरान सत्यवान गर्ग ने कहा कि यशपाल आर्य से लोगों का हमेशा लगाव रहा है। साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आने और यशपाल आर्य के मुख्यमंत्री बनने की ईश्वर से कामना की।

सड़क पर पुलिस का यह कार्य देखकर सब कर रहे पुलिस की तारीफ…….

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here