यातायात व्यवस्था को सही करने के लिए SDM अमृता शर्मा ने की बैठक, लिए सख्त निर्णय… देखें वीडियो…

0
86

यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए बाजपुर एसडीएम अमृता शर्मा ने विभिन्न विभागो के अधिकारियों, व्यापार मंडल, टैंपो ओर ई रिक्शा यूनियन के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में एसडीएम ने पुलिस ओर परिवहन विभाग के अधिकारियों को जाम की समस्या को समाप्त करने ओर जल्द चकरपुर से होकर जाने वाले संभावित बाईपास का स्थलीय निरीक्षण करने की बात कही।

बता दे कि बाजपुर में आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है, जिससे लोगों को काफी परेशानियां का सामना भी करना पड़ता है। वही यातायात व्यवस्था के दुरुस्त नहीं होने से मार्ग दुर्घटनाओं में भी बढ़ोत्तरी हो रही है। बाजपुर में बिगड़ती यातायात व्यवस्था को लेकर एसडीएम अमृता शर्मा ने एसडीएम कार्यालय में परिवहन, राजस्व, पुलिस, नगर पालिका सहित अन्य विभागों के अधिकारियों, व्यापार मंडल, टैंपो ओर ई रिक्शा यूनियन के पदाधिकारियों के साथ बैठक की।

बैठक में एसडीएम अमृता शर्मा ने पुलिस ओर परिवहन विभाग के अधिकारियों को जाम की समस्या को खत्म करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने टैंपो ओर ई रिक्शा यूनियन से जुड़े लोगो को प्रशासन का सहयोग करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही बाजपुर के बाईपास के रूप में चकरपुर मार्ग का प्रयोग करने के लिए स्थलीय निरीक्षण किया जाएगा।

वही उन्होंने व्यापार मंडल के पदाधिकारियों से पॉलीथिन का प्रयोग नहीं करने ओर व्यापारियों द्वारा किए जा रहे अतिक्रमण को हटवाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अगर यातायात व्यवस्था को सही करने में किसी ने सहयोग नहीं किया तो सभी विभागों के साथ मिलकर अभियान चलाया जाएगा और सख्त कार्यवाही की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here