पंतनगर के नगला निवासी समुदाय विशेष के एक 11 वर्षीय बालक ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की आपत्तिजनक फोटो फेसबुक पर अपलोड कर दी। भाजपा पंतनगर मीडिया प्रभारी विक्रांत सिंह चौहान ने एसएसपी, एसडीएम किच्छा और पुलिस को टैग करते हुए क्षेत्र में माहौल खराब करने का आरोप लगाया और इस पर आपत्ति जताई।
इसके बाद सक्रिय हुई पुलिस ने नगला से बच्चे को उठा लिया। बच्चे ने कुछ समय बाद इसे अपने फेसबुक पेज से डिलीट कर दिया। एसएचओ पंतनगर नंदन सिंह रावत ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए बच्चे और उसके परिजनों को थाने लाया गया है। बच्चा चूंकि नाबालिग है और उसने अपनी गलती का अहसास होते ही पोस्ट भी डिलीट कर दी है। इसलिए बच्चे के बजाय उसके परिजनों पर पुलिस एक्ट में कार्रवाई की जाएगी।









