राजस्व उपनिरीक्षकों का धरना प्रदर्शन, तीन दिन तक कार्य बहिष्कार पर रहेंगे राजस्व उपनिरीक्षक

0
366

उत्तराखंड लेखपाल संघ के आह्वान पर बाजपुर के तहसील परिसर में राजस्व उप निरीक्षकों ने तीन दिवसीय कार्य बहिष्कार के तहत धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान राजस्व उप निरीक्षकों ने अंश निर्धारण के कार्य के लिए सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की है।

बता दें कि बाजपुर के तहसील परिसर में उत्तराखंड लेखपाल संघ के आह्वाहन पर राजस्व उप निरीक्षक एकत्र हुए। जहां राजस्व उप निरीक्षकों ने प्रदेश सरकार द्वारा 31 मई तक राजस्व उप निरीक्षकों से कराए जाने वाले अंश निर्धारण कार्य का बहिष्कार किया। इस दौरान राजस्व उप निरीक्षकों ने धरना प्रदर्शन करते हुए कार्य नहीं करने की बात कही।

इस दौरान राजस्व उप निरीक्षकों ने कहा कि प्रत्येक राजस्व उप निरीक्षक को पांच गांव का कार्य दिया गया है, लेकिन सरकार द्वारा समय सीमा बेहद ही काम दी गई है और किसी तरह की कोई सुविधा उपलब्ध नहीं कराई गई है। जिससे कार्य किया जाना संभव नहीं है। इस दौरान उन्होंने सरकार से लैपटॉप, प्रिंटर और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ समय सीमा बढ़ाए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में सभी कार्य आधुनिक तरीके से किया जा रहे हैं, लेकिन राजस्व उप निरीक्षकों से पुराने तरीके से ही कार्य कराए जाने का दबाव बनाया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की है।

इस मौके पर विपिन चौहान, सुनीति पाल, मोहन सिंह रावत, नितिन, कुलदीप सिंह, मनीष सिंह, जैद अंसारी, दौलत सिंह, नेहा, हेमा यादव, जानकी प्रसाद आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here