राजस्व उपनिरीक्षक की बैठक आयोजित, विपिन बने अध्यक्ष और कुलदीप बने सचिव

0
74

उत्तराखंड लेखपाल संघ से जुड़े राजस्व उपनिरीक्षकों की बैठक बाजपुर में आयोजित की गई। बैठक में नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष विपिन चौहान और सचिव कुलदीप नेगी को नियुक्त किया गया।

बता दे कि बाजपुर के रामलीला मैदान के समीप उत्तराखंड लेखपाल संघ से जुड़े राजस्व उप निरीक्षकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में नए राजस्व उप निरीक्षकों को सदस्यता ग्रहण कराई गई। जिसके बाद नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया।

बैठक सर्वसम्मति से विपिन चौहान को अध्यक्ष, कुलदीप नेगी को सचिव, जैद अंसारी को उपाध्यक्ष, हेमा यादव को संगठन मंत्री, मौ इस्लाम को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस दौरान नवनियुक्त अध्यक्ष विपिन चौहान ने कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें दी गई है वह उसका पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे और सभी साथियों को साथ में लेकर काम किया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर किसी साथी पर कोई समस्या आएगी तो संगठन एकजुट होकर समस्या का समाधान कराएगा।

इस दौरान बैठक में राजस्व उपनिरीक्षक दीपक चौहान, आशीष चौहान, नितिन कुमार, मोहन सिंह रावत, मोहम्मद इजरायल, नेहा, सुरेश धामी सहित अन्य राजस्व उपनिरीक्षक मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here