रिश्ते हुए तार तार ….. शराब को लेकर हुआ विवाद…पिता ने नुकीली चीज से वार कर इकलौते बेटे की ले ली जान

0
404

एक पिता ने अपने इकलौते पुत्र की किसी नुकीली चीज से मारकर हत्या कर दी। पिता मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार पिरान कलियर थाना क्षेत्र के रांघढ़वाला निवासी घसीटा का अपने पुत्र सन्नी (35) से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि मृतक सन्नी शराब का आदि था और घर मे हंगामा करता था। पिता पुत्र को शराब पीने के लिए मना करता था। शुक्रवार को भी सन्नी ने शराब पी थी।

इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ी कि दोनों में हाथापाई शुरू हो गई। इस दौरान पिता ने किसी नुकीली चीज से बेटे के सीने में वार कर दिया। जिससे सन्नी की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद पिता मौके से फरार हो गया।

सूचना पर सीओ नरेंद्र पंत एसओ रविंद्र कुमार पुलिसबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घटना के बारे में जानकारी ली। सीओ नरेंद्र पंत ने बताया कि मृतक घसीटा का इकलौता पुत्र था और मजदूरी करता था।

मृतक की पत्नी सुषमा और उसके बेटे आयुष (15) बेटी प्रणिती (8) और दिव्या (6) का रो-रोकर बुरा हाल है। एसओ रविंद्र कुमार ने बताया कि शराब को लेकर पिता के साथ विवाद हुआ था। जिसके बाद पिता ने हत्या की घटना को अंजाम दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here