रेडियोएक्टिव डिवाइस पर सामने आए चौंकाने वाले राज, करोड़ों में होनी थी डील; शातिराना प्लान में 6 गिरफ्तार

0
19

रेडियोएक्टिव डिवाइस मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में डिवाइस मिलने के बाद पुलिस ने डिवाइस को लैब में जांच के लिए भेजा था। लैब की रिपोर्ट में कई राज खुले हैं।

पुलिस ने इस मामले में यूपी के रहने वाले तीन संदिग्धों को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इसके अलावा, एमपी के रहने वाले दो और नई दिल्ली से एक युवक की गिरफ्तारी हुई है। राजपुर रोड स्थित वीवीआईपी कॉलोनी के फ्लैट में पकड़ी गई डिवाइस नकली थी।

इसे असली रेडियोएक्टिव डिवाइस की कॉपी की तरह बनाने के बाद करोड़ों रुपये में बेचने की तैयारी थी। पुलिस की जांच में यह स्पष्ट हुआ है। मामले में पुलिस ने रविवार को एक और आरोपी राशिद निवासी सहारनपुर को गिरफ्तार किया है। अब तक छह आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं।

राजपुर थाना पुलिस ने राजपुर रोड स्थित ब्रुक एंड वुड्स सोसाइटी में पूर्व आयकर अफसर श्वेताभ सुमन के किराये पर दिए गए फ्लैट में कार्रवाई की थी। संदिग्ध रेडियोएक्टिव मेटेरियल और डिवाइस पकड़ी गई। शुरुआती जांच में तबरेज आलम ने बताया कि यह डिवाइस उसने 10-11 महीने पहले सहारनपुर निवासी अपने परिचित राशिद उर्फ समीर से खरीदी थी।

भाभा एटोमिक रिसर्च सेंटर की टीम ने भी डिवाइस की जांच की। उसने इसे संदिग्ध बताया था। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि फरार राशिद निवासी सहारनपुर की तलाश की गई। उसे रविवार को गिरफ्तार किया गया। उधर, आरोपी राशिद ने बताया कि मशीन पूर्व में गिरफ्तार तबरेज ने बनाई थी। जबकि, तबरेज यह मशीन खरीदे जाने की जानकारी दी थी।

राशिद, तबरेज को लिया जाएगा रिमांड पर

मशीन कहां बनी या कहां से खरीदी गई यह कहानी उलझी हुई है। जेल भेज गए राशिद और तबरेज ने पुलिस को अलग-अलग कहानी बताई है। एसओ राजपुर पीडी भट्ट ने बताया कि मामले में गिरफ्तार राशिद, तबरेज से आमने-सामने पूछताछ कर साक्ष्य जुटाने के लिए कोर्ट में तीन की दिन की रिमांड लेने के लिए आवेदन किया जाएगा।

पुलिस ने इन लोगों को किया गिरफ्तार

– सुमित पाठक पुत्र देवेंद्र पाठक निवासी बी-8 विजयनगर आगरा हाल पता-फ्लैट 202 आधार अपार्टमेंट नगला बघेल दयालबाग न्यू आगरा यूपी

– तबरेज आलम पुत्र रिजवान निवासी रिढी ताजपुर बेहट सहारनपुर यूपी

    – सरवर हुसैन पुत्र साबिर अहमद निवासी-153 मोहन गार्डन उत्तमनगर रनौला नई दिल्ली

    – जैद अली पुत्र उबैद अली निवासी बडोवाली मस्जिद थाना जहांगीराबाद भोपाल मध्यप्रदेश

    – अभिषेक जैन पुत्र मयंक जैन निवासी बी-607 टॉप रेजीडेंसी करोल भोपाल मध्यप्रदेश

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here