लड्डूओं से तोलकर गुंजन सुखीजा का ग्राम प्रधान ने किया जोरदार स्वागत..

0
762

लड्डूओं से तोलकर गुंजन सुखीजा का ग्राम प्रधान ने किया जोरदार स्वागत

देवेंद्र सिंह, संवाददाता (गदरपुर, उधम सिंह नगर)

गदरपुर के ग्राम सभा डोंगपुरी में ग्राम प्रधान हरपाल सिंह बंटी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के नारो के बीच लड्डुओं से तोलकर भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा का जोरदार स्वागत करते हुए हर्ष जताया।

गदरपुर के ग्राम प्रधान हरपाल बंटी के नेतृत्व में दर्जनों ग्राम वासियों ने भाजपा जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा के स्वागत का कार्यक्रम रखा गया। जहां ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए गुंजन सुखीजा ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश के हर वर्ग को सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है और प्रदेश तरक्की की राह पर है।

उन्होंने कहा जो जिम्मेदारी उन्हें प्राप्त हुई है उसका तन मन से निर्वाह करेंगे। उन्होंने सभी ग्राम वासियों का भी धन्यवाद करते हुए उनसे मिल रहे सम्मान पर आभार जताया। इस मौके पर ग्राम प्रधान हर्षपाल सिंह बंटी, अजय खुराना, मनोज गिरी, रामा छाबड़ा, हरपाल सिंह हितकारी, धर्मेंद्र सिंह डंग, डॉक्टर शकील अहमद, नवीन खेड़ा सहित तमाम ग्रामवासी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here