लव जिहाद! नाबालिग लड़की को अगवा कर ले गया इंस्टाग्राम पर बना दूसरे धर्म का दोस्त

0
46

एक मोहल्ले से 17 वर्षीय किशोरी 1 जुलाई की शाम 5 बजे अचानक घर से गायब हो गई। उसका कोई पता नहीं चला तो पिता ने थाने जाकर गुमशुदगी दर्ज करा दी। लेकिन बाद में जानकारी हुई कि उसे मुरादाबाद का एक युवक अगवा कर ले गया है। लड़की की युवक से इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई जिसके बाद बात भी होनी शुरू हुई। परिजन इस मामले को लव जिहाद से जोड़कर भी बता रहे हैं। पिता ने पुलिस से पुत्री को जल्द बरामद करने की गुहार लगाई है।

जानकारी के अनुसार यूपी के मैनपुरी में करहल के कस्बा निवासी पिता ने पुलिस को तहरीर देकर शिकायत की कि उसकी पुत्री 1 जुलाई की शाम 5 बजे अचानक गायब हो गई। उसके बारे में पता किया गया तो कोई पता नहीं चला। उसकी पुत्री घर से अपने शैक्षिक अभिलेख तथा शादी के लिए रखे सोने चांदी के आभूषण भी अपने साथ ले गई। जानकारी दी कि उसकी पुत्री की उम्र 17 वर्ष है। वह नाबालिग है। अपना भला बुरा नहीं समझती है। उसकी पुत्री इंस्टाग्राम पर लड़के से बात करती थी। उसे एक मुस्लिम युवक बहला फुसलाकर अगवा कर ले गया है।

पुलिस ने पिता की शिकायत के आधार पर साकिब पुत्र ताहिर हुसैन निवासी अब्दुल्ला बाड़ा थाना बिलारी जनपद मुरादाबाद के खिलाफ किशोरी को अगवा करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी महाराज सिंह भाटी ने बताया कि पुलिस अगवा किशोरी की तलाश में जुट गई है। किशोरी और आरोपी की तलाश जारी है। किशोरी मिलते ही परिवार के सुपुर्द की जाएगी और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here