लव राशिफल 17 जुलाई: इन दो राशियों की जिंदगी में होगी नए प्यार की एंट्री, पढ़ें 12 राशियों का राशिफल

0
215

मेष लव राशिफल 17 जुलाई (Aries): आज दिल से उस डर को निकाल दीजिए जो आपको रोकने की कोशिश में हैं। पुराना दर्द और शक की वजह से प्यार में दिक्कतें आ सकती है। अगर आप रिलेशनशिप में हैं तो पार्टनर को थोड़ा करीब आने दें। सिंगल हैं तो ओवरथिंक कम करें। जो भी फीलिंग्स हैं उसे महसूस करिए। जब आप डर से पार पा लेते हैं तब सच्चा प्यार अपने आप आपके पास आ जाता है।

वृषभ लव राशिफल 17 जुलाई (Taurus): ईमानदारी के साथ आगे बढ़ें। रिलेशनशिप में सच्चे रहें। पर हां इस बात का ध्यान रखें कि आपको किसी के लिए खुद को बदलने की जरूरत नहीं है। आज जैसे हैं वैसे ही खास हैं। आपकी यही सच्चाई किसी खास को आपकी ओर खींच ही लाएगी।

मिथुन लव राशिफल 17 जुलाई (Gemini): आज दिल को थोड़ा और खुलने दीजिए। आज के दिन किसी से अपने दिल की बात शेयर कर सकते हैं। जब आप दिल से अपनी फीलिंग्स शेयर करेंगे तभी प्यार में मजबूती आती है। अगर आप सिंगल हैं तो किसी ऐसे शख्स के साथ आज जुड़ाव का एहसास होगा जिस पर आप भरोसा करते हैं। अगर प्यार में अपनी कमजोरी भी दिखानी पड़े तो कोई हर्ज नहीं है। असली प्यार यही होता है।

कर्क लव राशिफल 17 जुलाई (Cancer): दिल में किसी भी तरह का गिल्ट ना रखें। उसे जाने दीजिए। अगर आप खुद को माफ करते हैं तो इसके जरिए आप सच्चे प्यार की ओर पहला कदम बढ़ाते हैं। सिंगल हैं तो खुद से प्यार करें। सेल्फ लव से आप खुद को और अच्छी तरह से पहचान पाएंगे। रिलेशनशिप में हैं तो अपने और अपने पार्टनर के लिए सहानुभूति रखें।

सिंह लव राशिफल 17 जुलाई (Leo): आप रिलेशनशिप में हैं तो आज अपने सॉफ्ट साइड को दिखाइए। सिंगल हैं तो शांत रहिए। सच्चा प्यार तभी आता है जब उसके साथ स्नेह और रिस्पेक्ट जुड़ा हो। अपनी बातों को क्लैरिटी के साथ ही सामने रखें।

कन्या लव राशिफल 17 जुलाई (Virgo): नए एक्सपीरियंस के लिए तैयार रहिए। पुराने डर को कहीं पीछे छोड़ आइए। आज प्यार में कुछ नया आजमाने का दिन है। रिलेशनशिप में हैं तो आज कुछ नया करने से ताजगी आएगी और प्यार पहले से भी ज्यादा गहरा जाएगा। अगर आप सिंगल हैं तो हो सकता है कि आज कोई नया शख्स जिंदगी में एंट्री लें।

तुला लव राशिफल 17 जुलाई (Libra): आज आपकी बातें किसी का दिल जीत सकती हैं। अगर आप रिलेशनशिप में हैं या फिर अभी बातचीत ही होती है तो बात करते समय थोड़ा विनम्र रहें। प्यार से और पूरी सच्चाई के साथ बात करें। अगर आप सिंगल हैं तो ऐसा ही आप नए रिश्ते की शुरुआत में भी करें। जब आप दिल से बात करते हैं तो प्यार और भी ज्यादा गहराता है।

वृश्चिक लव राशिफल 17 जुलाई (Scorpio): आप उस सच्चे और गहरे प्यार को डिजर्व करते हैं जो आत्मा को छू ला जाए। अगर रिलेशनशिप में हैं तो रियल रहिए। अपना सच दिखाने से नहीं घबराएं। अगर आप सिंगल हैं तो इस बात का भरोसा रखें कि जिंदगी में कोई ना कोई ऐसा शख्स जरूर आएगा तो आपको समझेगा। सच्चे प्यार को आप असली रूप में चाहिए होते हैं। उसे दिखावा नहीं पसंद है।

धनु लव राशिफल 17 जुलाई (Sagittarius): प्यार के पीछे भागे नहीं। ऐसी कोशिश छोड़ दीजिए और भरोसा रखिए कि जो आपका है वो आपसे दूर कभी नहीं जाएगा। सिंगल लोग आज थोड़ा धैर्य रखें। अगर आप रिलेशनशिप में हैं तो उसे जबरदस्ती आगे ना बढ़ाते रहें। प्यार अपने आप अपना रास्ता ढूंढ लेता है। सही समय आने पर सब कुछ मिल जाता है।

मकर लव राशिफल 17 जुलाई (Capricorn): आज आप अपने दिल की बात जरूर कहें। हर एक फीलिंग्स को शेयर करें। किसी के साथ रिलेशनशिप में हैं तो अपनी फीलिंग्स को नहीं छिपाएं। अगर आप सिंगल हैं तो रियल रहें। दिल से बात करेंगे तो तब जाकर सच्चे रिश्ते की शुरुआत होगी। खुद पर भरोसा रखें।

कुंभ लव राशिफल 17 जुलाई (Aquarius): प्यार में दिखावे का कोई काम नहीं है। कई बार ये सादगी से पनप जाता है। एक छोटी सी प्यारी सी स्माइल, एक मैसेज या फिर साथ बैठना भी प्यार है। अगर आप रिलेशनशिप में हैं तो छोटे-छोटे पलों को संजो लीजिए। अगर आप सिंगल हैं तो आज हल्की-फुल्की बातचीत से प्यार की शुरुआत हो सकती है। अक्सर छोटी-छोटी चीजें ही रिश्तों की नींव बनती हैं।

मीन लव राशिफल 17 जुलाई (Pisces): दिल को हमेशा खोलकर रखिए। खुद को किसी सोच में बांधकर ना रखें। प्यार कहीं से भी आ सकता है। अगर आप सिंगल हैं तो कोई नया शख्स आपको अपनी ओर खींच सकता है। अगर आप पहले से ही रिलेशनशिप में हैं तो कुछ नया शुरू हो सकता है। जब आपको उम्मीद भी नहीं होती है तो प्यार अक्सर वहीं से आता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here