लेवड़ा नदी में दिखा घायल गुलदार, वन विभाग की टीम ने गुलदार का किया सफल रेस्क्यू, देखें वीडियो…

0
380

बाजपुर की लेवड़ा नदी में एक घायल गुलदार दिखाई देने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। गुलदार को देखने के लिए भारी संख्या में लोग एकत्र हो गए, वहीं सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने गुलदार का सफल रेस्क्यू किया और उसे अपने साथ रेस्क्यू सेंटर ले गई।

बता दे कि बाजपुर में आए दिन गुलदार दिखाई दे रहा था, जिसे पकड़ने की लोगों द्वारा मांग की जा रही थी। वही इसी बीच लेवड़ा नदी में लोगों को गुलदार दिखाई दिया। गुलदार के दिखाई देने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया और भारी संख्या में लोग गुलदार को देखने के लिए मौके पर पहुंच गए।

वही सूचना मिलते ही तहसीलदार अक्षय कुमार भट्ट मौके पर पहुंचे और गुलदार की सूचना वन विभाग की टीम को दी। सूचना मिलते ही बन्नाखेड़ा वन क्षेत्र के डिप्टी रेंजर दीवान सिंह रौतेला वन विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जहां वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद घायल गुलदार का सफल रेस्क्यू किया। जिसके बाद वन विभाग की टीम गुलदार को अपने साथ रेस्क्यू सेंटर ले गई।

इस दौरान बन्नाखेड़ा वन क्षेत्र के डिप्टी रेंजर दीवान सिंह रौतेला ने बताया कि रेस्क्यू सेंटर में गुलदार का उपचार किया जाएगा। जिसके बाद गुलदार के सही होने पर उसे वन क्षेत्र में छोड़ दिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here