लेवड़ा नदी से बाजपुर में एक बार फिर आई बाढ़, जनजीवन अस्त व्यस्त, DM और SSP ने किया निरीक्षण, देखें वीडियो…

0
237

पहाड़ों और मैदानी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश से बाजपुर में एक बार फिर बाढ़ की स्थिति देखने को मिली है। जहां नैनीताल रोड, इंद्रा कालोनी, राजीव कालोनी के साथ साथ अन्य क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। वही पुलिस और प्रशासन के साथ साथ एनडीआरएफ की टीम ने लोगों को राहत पहुंचाने का कार्य किया। जिसके बाद जिलाधिकारी और एसएसपी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया और अपने अधिनस्त अधिकारियों को जल्द से जल्द लोगों को हर संभव मदद उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।

आपको बता दें कि पहाड़ों और मैदानी क्षेत्रों में लगातार बारिश हो रही है, जिससे नदी नाले उफान पर बने हुए है। वहीं बाजपुर में लेवड़ा नदी का कहर भी देखने को मिला। जहां लेवड़ा नदी से बाजपुर के नैनीताल रोड, वार्ड नंबर 13 की इंद्रा कालोनी, राजीव कालोनी, ग्राम चकरपुर सहित अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में बाढ़ की समस्या एक बार फिर बन गई। क्षेत्र में बाढ़ की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई। जहां प्रशासन द्वारा लोगों को राहत पहुंचाने का कार्य किया गया, वहीं एनडीआरएफ की टीम ने इंद्रा कॉलोनी ओर अन्य क्षेत्रों में फंसे लोगों को बचाने का काम किया।

लेवड़ा नदी से आई बाढ़ की समस्या से जूझ रहे लोगों से मिलने के लिए गदरपुर विधायक अरविंद पांडे बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे। जहां उन्होंने लोगों से वार्ता की और अधिकारियों को बाढ़ पीड़ितों की मदद करने की बात कही।

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जिलाधिकारी और एसएसपी ने किया निरीक्षण

बाजपुर में एक बार फिर आई बाढ़ की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी नितिन भदौरिया और एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने स्थानीय पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी नितिन भदौरिया ने अपने अधीनस्थ अधिकारियों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में रहने वाले लोगों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन जगह पर मलवा आया है जिसे मजदूरों की मदद से जल्द से जल्द साफ करवाया जाए और लोगों को भोजन और पानी की समस्या न हो इसका भी ध्यान रखा जाए।

बाढ़ पीड़ितों को प्रशासन ने वितरित किया भोजन

बाजपुर में लेवड़ा नदी से आई बाढ़ से जनजीवन पूरी तरह अस्त व्यस्त हो गया है, जहां लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, वही प्रशासन लगातार बाढ़ पीड़ितों को मदद दिलाने के लिए काम करता दिखाई दे रहा है, इसी के चलते एसडीएम अमृता शर्मा और तहसीलदार अक्षय कुमार भट्ट ने राजस्व विभाग की टीम के साथ बाढ़ पीड़ितों को भोजन उपलब्ध कराया और उनकी हर संभव मदद करने की बात कही, इस दौरान तहसीलदार अक्षय कुमार भट्ट ने बताया कि बाढ़ की वजह से जिन घरों में जलभराव की समस्या उत्पन्न हुई है, उन परिवारों को मदद पहुंचाने का प्रशासन द्वारा कार्य किया जा रहा है, उन्होंने बताया कि बाढ़ प्रभावित परिवारों को भोजन वितरित किया जा रहा है, जिसके बाद आपदा सहायता राशि के चैक भी दिए जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here