लोगों में आक्रोश ; पूर्व प्रधान से हुई मारपीट के मामले में पुलिस से की कार्यवाही की मांग

0
343

चुनावी रंजिश के चलते पूर्व प्रधान के साथ हुई मारपीट के मामले में कोई कार्यवाही नहीं होने से नाराज लोगों ने कोतवाली में पुलिस से मुलाकात की। इस दौरान लोगों ने पुलिस से आरोपियों पर कार्यवाही की मांग की, वही पुलिस ने पीड़ित को जल्द कार्यवाही का भरोसा दिया है।

बता दें कि बाजपुर के ग्राम रानीनागल फौजी कालोनी में बीती 7 अगस्त को चुनावी रंजिश के चलते पूर्व प्रधान सरताज मंसूरी और उनके भाई मोमिन पर कुछ दबंगों ने लाठी डंडों और धारदार हथियारों से हमला किया था। जिसमें सरताज मंसूरी गंभीर रूप से घायल हो गया थे। जिसके बाद पीड़ित की पत्नी रुखसार ने कोतवाली में पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की थी, वहीं पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर 7 नामजद लोगों पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी। वही आरोपियों पर कोई कार्यवाही नहीं होने से नाराज पीड़ित सरताज मंसूरी ने गांव के लोगों के साथ कोतवाली में पहुंचकर पुलिस से वार्ता की। इस दौरान उन्होंने पुलिस से आरोपियों पर जल्द कार्यवाही की मांग की, वहीं पुलिस ने पीड़ित को कार्यवाही का भरोसा दिया है।

इस दौरान कोतवाल प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि मामले में जांच प्रक्रिया जारी है और जांच पूरी होने के बाद आरोपियों पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here