वन टीम पर फायरिंग करने के आरोपियों की धरपकड़ को लेकर पुलिस ने दी दबिश

0
49

वन विभाग की टीम पर फायरिंग करने वाले तस्करों के खिलाफ गदरपुर पुलिस ने उनकी धरपकड़ के लिए शनिवार को दबिशें दीं। पुलिस को कोई भी आरोपी घर पर नहीं मिला। पुलिस इनके परिजनों को चेतावनी देकर लौट गई।

गदरपुर एसएचओ जसवीर सिंह चौहान ने बताया कि 6 सितंबर को गूलरभोज टांडा वन क्षेत्र में तस्करों ने वन टीम पर फायरिंग की थी। इसमें रेंजर समेत 3 कर्मचारी घायल हो गए थे। इसके बाद पुलिस ने 11 लोगों के खिलाफ नामजद केस दर्ज किया था।

उन्होंने बताया कि इस मामले में गुरमीत सिंह उर्फ गेजी पुत्र टहल सिंह निवासी गांव हरिपुरा हरसान तथा सर्वजीत सिंह उर्फ छब्बी पुत्र छुआरा सिंह निवासी गांव मडैया हट्टू को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि इस मामले में संगत सिंह उर्फ संगी पुत्र कुलदीप सिंह गांव हरिपुरा हरसान, संदीप पुत्र प्रीतम सिंह, कुलदीप सिंह उर्फ किप्पी पुत्र परमजीत सिंह निवासीगण थापक नगला, छिन्दर पुत्र छुवारा सिंह, बाबू निवासीगण मड़ैया हट्टू, सुरेन्द्र सिंह उर्फ छेतु पुत्र जग्गा सिंह निवासी हरसान, सोनू पुत्र स्वर्ण सिंह निवासी मड़ैया हट्टू, करन सिंह पुत्र भगवान सिंह निवासी हरसान तथा करन सिंह पुत्र माण्डा सिंह निवासी सेमल हरसान फरार चल रहे हैं।

उन्होंने बताया कि शनिवार को पुलिस ने इन सभी आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिशें दी हैं, लेकिन कोई भी आरोपी मौके पर नहीं मिला। उन्होंने बताया कि जल्द ही इन सभी आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here