व्यापार मंडल अध्यक्ष अंकुर अग्रवाल ने व्यापारियों के साथ नगर पंचायत कार्यालय में सौंपा ज्ञापन, की यह मांग

0
264

प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष अंकुर अग्रवाल के नेतृत्व में व्यापारियों ने नगर पंचायत प्रशासन से आगामी श्री कृष्ण जन्माष्टमी और श्री रामडोल शोभा यात्रा के अवसर पर नगर में सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की।

बुधवार को व्यापार मंडल पदाधिकारी नगर पंचायत कार्यालय में एकत्र हुए। जहां व्यापार मंडल अध्यक्ष अंकुर अग्रवाल के नेतृत्व में कर संग्रह लिपिक मो. आरिफ सौंपा। अंकुर अग्रवाल ने बताया कि श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव और श्री रामडोल शोभा यात्रा का श्री जोगेश्वर महादेव शिव मंदिर में आयोजन होना है। इस दौरान मंदिरों और नगर के सभी मार्गों पर सफाई, पानी पीने की व्यवस्था और डस्टबिन की मांग की है और कहा कि नगर में कई स्थानों पर गंदा पानी जमा है, जिससे राहगीरों और श्रद्धालुओं को परेशानी होती है।

इसके अलावा व्यापारियों द्वारा नियमित यूज़र-चार्ज जमा करने के बावजूद अब तक नगर में व्यापारियों को डस्टबिन उपलब्ध नहीं कराए गए हैं। व्यापार मंडल ने नगर पंचायत से इन समस्याओं का शीघ्र समाधान कर धार्मिक आयोजनों में आने वाले श्रद्धालुओं को स्वच्छ और सुगम वातावरण उपलब्ध कराने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here