व्यूज बढ़ाने को किया आत्महत्या का ड्रामा, सोशल मीडिया पर डाला सुसाइड का वीडियो और फिर…

0
269

सोशल मीडिया पर लाइक, कमेंट और वीडियो के व्यूज बढ़ाने के लिए लोग कुछ भी कर गुजर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला यूपी के आगरा से भी देखने को मिला। लाइक के चक्कर में झूठी आत्महत्या का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करके व्यूज बटोरने की कोशिश की। आगरा में बरहन के एक युवक ने खुदकुशी करने का वीडियो ही अपलोड कर दिया। सोशल मीडिया सेल को इसका अलर्ट मिला। पुलिस को जानकारी होते ही लोकेशन निकाली गई। लोकेशन मिलने के बाद पुलिस युवक के घर पहुंच गई। वह सुरक्षित मिला।

पुलिस ने लड़के से पूछताछ की। पूछताछ में पता चला कि उसने तो फेमस होने के लिए ऐसा किया था और उसने अपनी इस हरकत पर पुलिस से माफी भी मांगी। माफी मांगने पर पुलिस ने उसे छोड़ दिया। जानकारी के अनुसार घटना शुक्रवार की रात करीब सवा दस बजे की है। मेटा से पुलिस कंट्रोल को अलर्ट मिला कि बरहन निवासी नीरज पचौरी की इंस्टा आईडी से खुदकुशी का वीडियो डाला गया है। पुलिस कंट्रोल से सोशल मीडिया सेल को सूचना मिली। युवक की लोकेशन पता की गई। पुलिस उसके घर पहुंची।

नीरज पचौरी ने पुलिस को बताया कि टैक्सी चालक है। उसके सिर पर बाल कम हैं। डॉक्टर ने बाल बढ़ाने के लिए दवा लिखी थी। उसी दवा को खाते समय उसने वीडियो बनाया और वायरल कर दिया। वीडियो में उसने सुसाइड का ड्रामा किया था। उसे लगा लाइव सुसाइड हिट हो जाएगा। वीडियो के व्यूज बढ़ जाएंगे। पुलिस ने उसे समझाया। माफी मांगने पर पुलिस ने उसे छोड़ दिया। युवक के पिता ने भी पुलिस से कहा कि बेटे ने मस्ती में ऐसा किया था। अब कभी ऐसा नहीं करेगा। मामले में पुलिस ने लड़के और उसके परिवार को सख्ती से समझाया और दोबारा इस तरह की हरकत पर कार्रवाई की भी चेतावनी दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here