शराब के दाम बढ़ेंगे! इस राज्य में पहली बार एक्साइज ड्यूटी पर भी लगेगा VAT

0
323

शराब के शौकीनों के लिए झटके की खबर है। उत्तराखंड में शराब के दाम जल्द ही बढ़ सकते हैं। राज्य सरकार शराब पर लगने वाले उत्पाद शुल्क (एक्साइज ड्यूटी) को भी वैट की गणना में शामिल करने जा रही है। अभी तक शराब पर लगने वाले उत्पाद शुल्क पर वैट नहीं लिया जाता था।

राज्य के प्रमुख सचिव एल. फ़ैनई ने शराब की संशोधित कीमतों को लेकर आदेश जारी कर दिया है। अधिकारियों के अनुसार, शराब की कीमत में कम से कम 20 रुपए तक का इजाफा हो सकता है।

अधिकारियों के अनुसार, अब वैट लगाने से पहले शराब के बेस प्राइस में एक्साइज ड्यूटी भी शामिल की जाएगी, जिससे कुल टैक्स संरचना बदल जाएगी। इस बदलाव का सीधा असर शराब की अंतिम कीमत पर पड़ेगा।

सूत्रों का कहना है कि पिछली आबकारी नीति में शराब की रेट लिस्ट तैयार करते समय पहले वैट की गणना की जाती थी और उसके बाद एक्साइज ड्यूटी जोड़ी जाती थी, जिससे मूल्य निर्धारण में गड़बड़ी और असमानता की स्थिति बन रही थी। नई व्यवस्था को इस त्रुटि को सुधारने और राजस्व बढ़ाने के कदम के तौर पर देखा जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here