शराब पीकर बारातियों ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा, दुल्हन ने शादी से किया इंकार, दूल्हा संग मामा को बनाया बंधक

0
111

दूल्हा ने ऐसा कांड कर दिया कि दुल्हन ने शादी करने से ही इंकार कर दिया। दरअसल शादी में आए बाराती तो बाराती दूल्हा खुद शराब पीकर पहुंच गया। सबने मिलकर खूब तमाशा किया। जब दुल्हन को इसके बारे में जानकारी हुई तो उसने शादी करने से इंकार कर दिया और मंडप छोड़कर चली गई। इससे दूल्हे के साथ-साथ बारातियों को भी शादी समारोह में काफी फजीहत झेलनी पड़ी। यह घटना दुमका के बरमसिया पंचायत के टीटगो गांव की है।

बिहार के बांका में बारात गांव में पहुंचने के बाद बाराती नाच गा रहे थे। दूल्हे ने भी बारातियों के साथ जमकर नाचा। दरवाजे की रस्म के बाद जब अंदर महिलाएं दूल्हे की रस्म अदायगी कर रही थी तो दूल्हा शराब के नशे में मदहोश होने के कारण ठीक से बैठ नहीं पा रहा था। यह बात दुल्हन को नागवार गुजरी और उसने विवाह मंडप से उठकर शादी करने से इंकार कर दिया। शादी करने से इंकार कर दिए जाने के बाद दोनों पक्ष के बीच तनाव उत्पन्न हो गया। बात बिगड़ती देख बाराती पक्ष के लोग अंधेरे का फायदा उठाकर रात में ही रफु चक्कर हो गए। जबकि दूल्हा और उसके मामा को वधू पक्ष के लोगों ने पकड़कर बंधक बना लिया।

मामले के बारे में रामगढ़ थाना पुलिस को जानकारी लगी तो पुलिस गांव जाकर दूल्हा तथा उसके मामा को छुड़ाकर थाने ले आई। जानकारी के अनुसार रामगढ़ थाना क्षेत्र के नौखेता पंचायत के आमजोला गांव निवासी भूमेश्वर राय के पुत्र छोटू राय की शादी टीटगो गांव के रामफल राय की पुत्री के साथ तय हुई थी। शादी में वधू पक्ष की तरफ से वर पक्ष को बतौर दहेज एक लाख दस हजार रुपए नगद तथा अन्य सामग्री दी गई थी दुल्हन पक्ष के लोग वर पक्ष से दहेज में दिए गए रुपए वापस करने के साथ अन्य खर्च की मांग कर रहे है। शनिवार को दोनों पक्ष के लोगों को थाना बुलाया गया है। थाना प्रभारी शशिकांत साहू ने बताया कि अगर दोनों पक्षों के बीच समझौता होता है तो ठीक है नहीं तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here