शर्मनाक ; कलयुगी बेटे ने वृद्ध मां के साथ किया दुष्कर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
71

मां बेटे के रिश्ते को तार-तार कर देने का मामला सामने आया है। जहां एक कलयुगी बेटे ने अपनी बुजुर्ग मां के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया, वहीं महिला के बड़े बेटे की सूचना पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है।

बता दें कि बाजपुर के सुल्तानपुर पट्टी चौकी क्षेत्र के एक गांव की निवासी नेत्रहीन बुजुर्ग महिला अपने घर में सो रही थी कि महिला का बेटा उसे अपने साथ कमरे में ले गया। जहां महिला के पुत्र ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। कमरे से चीख पुकार सुनकर महिला का बड़ा बेटा कमरे में पहुंच गया। जहां उसने अपनी माता को बम मुश्किल अपने भाई से बचाया।

जिसके बाद महिला के बड़े बेटे ने घटना की सूचना सुल्तानपुर पट्टी चौकी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। जहां पुलिस ने महिला के बड़े बेटे की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी। इसी के चलते पुलिस ने आरोपी को फौजी कॉलोनी के समीप से गिरफ्तार कर लिया।

इस दौरान सुल्तानपुर पट्टी चौकी इंचार्ज संदीप शर्मा ने बताया कि एक वृद्ध महिला के साथ दुष्कर्म की घटना की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई थी। जिसके चलते पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया है। वही आपको बताते चले की आरोपी की पत्नी उसे तीन माह पूर्व छोड़कर अपने मायके चली गई थी। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here