शातिर नौकरानियां: कारोबारी के परिवार को खाने में दिया नशीला पदार्थ, फिर सारा सामान लेकर हुईं फरार

0
349

एक सराफा कारोबारी के यहां काम करने वाली नेपाली मूल की दो महिलाएं परिवार के तीन सदस्यों को खाने में नशीला पदार्थ देकर सामान लेकर फरार हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जानकारी जुटाई। दोनों महिलाओं का घर से निकलते समय सीसीटीवी कैमरे का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने दोनों की खोजबीन कर रही है।

ज्वालापुर कोतवाली पुलिस के अनुसार, कारोबारी यशपाल मल्होत्रा पुत्र बोगाराम आरके एनक्लेव आर्यनगर ज्वालापुर में अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनके यहां दो नेपाली मूल की महिलाएं घरेलू नौकर थीं।

बताया गया कि बृहस्पतिवार को दोनों महिलाओं ने यशपाल मल्होत्रा, उनकी पत्नी जीत मल्होत्रा, चार वर्षीय हर शिवा पुत्र मानक मल्होत्रा को दोपहर में खाना दिया। खाना खाने के बाद उन्हें होश नहीं रहा। आरोप है कि इस बीच दोनों महिलाएं घर से सामान चोरी कर फरार हो गईं। इसका पता उन्हें तब चला जब शाम को उन्हें होश आया।

मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर वरिष्ठ उप निरीक्षक नितिन चौहान पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी लेते हुए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरें चेक किए।

फुटेज में घर से निकलते हुए दोनों महिलाएं जाते हुए दिखाई दी है। पीड़ित की तरफ से दोनों के खिलाफ तहरीर दी गई है। एसएसआई नितिन चौहान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही दोनों को गिरफ्तार लिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here