शादी के डेढ़ महीने बाद दुल्हन ने दिखाया असली रूप, पति के साथ जेठ को भी बनाया ‘शिकार’

0
427

घर नई-नवेली दुल्हन आने के बाद हर परिवार में खुशी छा जाती है, लेकिन झांसी में एक दुल्हन अपने ही ससुराल वालों के लिए जी का जंजाल बन गई। ससुराल आने के बाद दुल्हन ने सबका भरोसा जीता, लेकिन उसके दिमाग में कुछ और ही चल रहा था। दुल्हन का शादी से पहले से ही किसी और प्रेम-प्रसंग था। इसकी जानकारी न तो दुल्हन के पति को थी और उन ही उसके ससुराल वालों को। शादी के डेढ़ महीने बाद दुल्हन ने अपना असली रूप दिखा दिया। नई-नवेली दुल्हन ने पहले पति और फिर जेठ को शिकार बनाया। दुल्हन दोनों को नशीला पदार्थ खिलाकर लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर प्रेमी संग फरार हो गई। ससुराल वालों को जब पता चला तो वह थाने पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने दुल्हन व उसके प्रेमी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का दावा है कि पुलिस ने दोनों केपास से 3 लाख रुपए के जेवरात व 3,230 की नगदी बरामद कर ली है। पुलिस ने ससुर की तहरीर पर बहू और उसके प्रेमी के विरुद्ध मामला दर्ज किया था।

कोतवाली थाना क्षेत्र के नई बस्ती निवासी नवल किशोर पुत्र स्वर्गीय घनश्याम ने पुलिस से शिकायत की थी, कि उसके छोटे बेटे यशवंत की पत्नी रीना एक जून को सुबह करीब 3 बजे अपने प्रेमी रिंकू पुत्र श्रीराम निवासी अमरोक थाना पूंछ के साथ मिलकर मेरे बड़े बेटे बालचन्द्र व छोटे बेटे यशवंत को नशीला पदार्थ खिलाकर घर में रखा सोने का हार, मंगलसूत्र, कान के फूल, हाथ की अंगूठी, बिदियां, नाक की दो नथ, चांदी की पायल दो जोड़ी, चांदी की बेल्ट, चांदी की बिछिया, व 50 हजार की नगदी लेकर भाग गई। इसकी सूचना बेटे बालचन्द्र ने डायल 112 पर दी। पुलिस बेटे को जिला अस्पताल ले गई जहां डॉक्टर ने उसे मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। वहां उनका इलाज हुआ था। दोनों बेटों ने बहू को खोजने का काफी प्रयास किया, लेकिन सुराग न मिलने पर डेढ़ माह बाद पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

भागने से पहले पुलिस ने नई-नवेली दुल्हन और उसके प्रेमी को पकड़ा

ससुराल वालों की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस ने नई नवेली दुल्हन और उसके प्रेमी की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने दोनों की गिरफ्तारी के लिए टीम का भी गठन किया। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली तो बड़ा गांव गेट के बाहर स्थित मैरी रोड पर एक महिला और एक पुरष संदिग्ध हालत में खड़े हैं, वह कहीं भागने की फिराक में हैं। इसके बाद आनन-फानन पुलिस टीम मौके पर पहुंची और रीना पत्नी यशवंत व उसके प्रेमी रिंकू को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों के पास से 3 लाख की ज्वैलरी व नगदी बरामद कर ली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here