शादी के तीन महीने बाद धोखा, पत्नी को घुमाने ले जा रहा पति पानी पीने गया तो पत्नी प्रेमी संग हुई फरार

0
355

एक पत्नी अपने पति को छोड़कर प्रेमी संग भाग गई। पति को इसकी भनक भी नहीं हो सकी कि पत्नी का कहीं अफेयर चल रहा है। पति शादी के तीन महीने बाद पत्नी के साथ घूमने गया। इसी बीच पत्नी का प्रेमी भी रास्ते में उन्हें मिला और पति को चकमा देकर पत्नी प्रेमी के संग फरार हो गई। बताया जा रहा है कि अलीगढ़ में अकराबाद के थाना विजयगढ़ क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले युवक की पत्नी अपने पति को चकमा देकर प्रेमी के साथ रफूचक्कर हो गई। पीड़ित ने थाने पहुंच कर पुलिस से मदद की गुहार लगाई है।

पीड़ित युवक ने मामले के बारे में जानकारी देते हुए बताया है कि तीन माह पूर्व उसकी शादी थाना हरदुआगंज क्षेत्र की रहने वाली युवती के साथ हुई थी। बुधवार को वह पत्नी को ससुराल घुमाने ले जा रहा था। इसी दौरान उसे प्यास लगी तो पर्नेठी के पास वह नल पर पानी पीने चला गया। इतने में ही एक युवक वहां आया और युवक की पत्नी से कुछ कहा। तभी पत्नी उसके साथ बाइक पर पीछे बैठकर रफूचक्कर हो गई है। पति पानी पीकर लौटा लेकिन पत्नी नहीं दिखी। पति के इधर-उधर काफी तलाश करने पर दोनों का पता नहीं चला।

पीड़ित युवक ने बृहस्पतिवार को अकराबाद थाने पहुंच कर पुलिस से पत्नी को खोजने में मदद करने की गुहार लगाई है। पति का कहना है कि पुलिस उसकी पत्नी को खोजकर उसके पास वापस भेज दे। वहीं, पत्नी के मायके वालों को भी इसकी जानकारी दी गई है। पुलिस का कहना है कि पति की तहरीर के आधार पर मामले में जांच शुरू कर महिला की तलाश की जा रही है। महिला के मायके वालों से इस बारे में जानकारी निकाली जाएगी जिससे ये पता चल सके की महिला किसके साथ भागी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here