शादी के बाद दुल्हन ने किया ऐसा कांड की बौखला गया दूल्हा, फिर दूल्हे ने उठाया यह कदम…

0
52

शादी के चंद दिन बाद ही दुल्हन ने ऐसा कांड किया कि दूल्हा और उसका परिवार बौखला गया। दरअसल, दुल्हन घर में रखे सोने के जेवर और फोन लेकर फरार हो गई। दुल्हन की तलाश कर रहे परिजनों ने दुल्हन और उसके साथी युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। तहरीर देकर कार्रवाई कि मांग की है।

उत्तर प्रदेश के रामपुर में मिलक क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने तहरीर में आरोप लगाया कि उसने अपने अपाहिज बेटे की शादी अपने दामाद के संपर्क के एक व्यक्ति के माध्यम से रुद्रपुर निवासी एक युवती से एक माह पूर्व कराई थीं। जिसकी बदले में लड़की पक्ष के लोगों ने 60000 की मांग की थी। उन्होंने पैसे देने के बाद शादी संपन्न हुई।

आरोप लगाया कि उसके कुछ दिनों तक वह परिजनों के साथ रही लेकिन बीते 9 नवंबर को वह घर में रखे सोने के जेवर और मोबाइल फोन लेकर फरार हो गई। काफी तलाश करने के बाद उसका पता नहीं चला।

पुलिस को भी तहरीर देकर इंसाफ कि गुहार लगाई थीं। संबंधियों के साथ लुटेरी दुल्हन को ढूंढने का प्रयास किया तो उन्हें किसी माध्यम से आरोपित दुल्हन को नगर में होने की सूचना मिली। इसके बाद मौके पर पहुंचे परिजनों और लोगों ने मिलकर लुटेरी दुल्हन और उसके साथी को पकड़ लिया और थाने ला कर पुलिस के हवाले कर दिया। कोतवाल धनंजय सिंह ने बताया कि उपरोक्त प्रकरण उनके संज्ञान में आया है। तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। जांच उपरांत पुलिस विधिक कार्रवाई करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here