शिक्षक की पत्नी ने नेवी अफसर को हनी ट्रैप में फंसाया, 1 करोड़ की डिमांड

0
410

आईआईटी रुड़की में मिनिस्ट्री कोटे से दाखिला कराने का झांसा देकर निजी स्कूल के तत्कालीन शिक्षक, उसकी पत्नी और साथी ने मर्चेंट नेवी के अफसर के परिवार से 17.80 लाख रुपये हड़प लिए। आरोप है कि प्रवेश न होने और रकम वापस मांगने पर शिक्षक की पत्नी ने मर्चेंट नेवी अफसर को हनी ट्रैप में फंसाने की कोशिश की और ब्लैकमेल करते हुए एक करोड़ रुपये मांगे।

राजपुर थाना पुलिस ने मर्चेंट नेवी अफसर की पत्नी की शिकायत पर शिक्षक, उसकी पत्नी और राजनीतिक बताकर परिचय कराए गए व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर राजपुर प्रदीप सिंह रावत ने बताया कि शिप्रा विहार कॉलोनी, किशनपुर निवासी नेहा भल्ला ने तहरीर दी।

क्या है मामला

पीड़ित ने बताया कि उनकी बेटी दून इंटरनेशनल स्कूल पौंधा में कक्षा 12 की छात्रा थी। इसी स्कूल का शिक्षक रविंद्र सैनी उनकी बेटी को होम ट्यूशन देता था। सैनी ने उन्हें विश्वास दिलाया कि उसका राजनीतिक व्यक्ति राजेश कुमार से संबंध है। वह मिनिस्ट्री कोटे से उनकी बेटी को आईआईटी रुड़की में दाखिला करा सकता है। इसके लिए 22 लाख का खर्च बताया और एडवांस के तौर पर ₹15 लाख लिए।कुल 17 लाख 80 हजार रुपये ठगे। इसके बाद सभी गायब हो गए। पुलिस ने रविंद्र सैनी, उसकी पत्नी सिद्धि कपूर और राजेश कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया है।

पीड़ित को किया ब्लैकमेल

नेहा के पति अरुण कुमार भल्ला ने पैसे वापस करने या कानूनी कार्रवाई की बात कही दी तो आरोप है कि शिक्षक रविंद्र सैनी की पत्नी सिद्धि कपूर ने ब्लैकमेलिंग की साजिश रची। आरोप है कि अरुण कुमार से एक करोड़ रुपये मांगे गए। सिद्धि कपूर ने दिल्ली के रनहोला थाने में अरुण भल्ला के खिलाफ केस दर्ज कराने का भी प्रयास किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here