श्रम विभाग कार्यालय पर लोगों की भीड़, भाजपा नेता से भिड़ी महिलाएं, वीडियो देखें

0
39

बाजपुर के अनाज मंडी स्थित श्रम प्रवर्तन अधिकारी कार्यालय पर सरकार द्वारा श्रम कार्ड धारकों को दी जाने वाली किटों को लेने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई। जहां किटों को लेने के लिए लोगों में कहा सुनी और जमकर धक्का मुक्की हुई, वहीं कुछ महिलाओं ने एक भाजपा नेता पर अपने चहेते लोगों को जल्द किट उपलब्ध कराने और श्रम प्रवर्तन अधिकारी पर लोगों को परेशान करने का आरोप लगाया है।

वीडियो देखे : https://www.facebook.com/share/v/DZk7fgjn1EYtxo7p/?mibextid=xfxF2i

बता दें कि उत्तराखंड सरकार द्वारा श्रम कार्ड धारकों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए श्रम प्रवर्तन अधिकारी कार्यालय पर किटों का वितरण कराया जा रहा है। इसी के चलते बाजपुर के अनाज मंडी स्थित श्रम प्रवर्तन अधिकारी कार्यालय पर किटों को लेने के लिए भारी संख्या में लोग सुबह 5 बजे से पहुंच गए। जहां किटों को लेने के लिए लोगों ने हंगामा किया, तो वहीं लोगों में जमकर धक्का मुक्की हुई।

https://youtu.be/xh2_6Deq-L0?si=vUt6oP0z3GH9-m93

इस दौरान महिलाओं ने एक भाजपा नेता पर अपने चहेते लोगों को जल्दी किट उपलब्ध कराने का आरोप लगाया है। आक्रोशित महिला रूपा ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा सभी लोगों को एक समान रखते हुए योजना चलाई गई है लेकिन स्थानीय अधिकारी और भाजपा नेताओं द्वारा लोगों के साथ भेदभाव किया जा रहा है।

वहीं भाजपा मंडल उपाध्यक्ष अमित चौहान ने कहा कि श्रम प्रवर्तन अधिकारी द्वारा उन्हें फोन कर कुछ लोगों को किट उपलब्ध कराने के लिए बुलाया गया था। जिसके चलते वह मौके पर गए थे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के सभी लोग उनके अपने हैं ऐसे में वह किसी के साथ भेदभाव नहीं कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here