संबंध बनाने के लिए हां न कहने की सजा…बुजुर्ग ठेकेदार ने की सुनीता की हत्या, पुलिस ने किया खुलासा

0
88

सुनीता हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक बुजुर्ग ठेकेदार को गिरफ्तार किया है। ठेकेदार ने संबंध बनाने से इंकार करने पर महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी थी। इसके बाद शव को दो साथियों की मदद से कट्टे भरकर रेलवे पटरी के किनारे झाड़ियों में फेंक दिया था। पुलिस ने हत्यारोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त बाइक, घटना के समय पहने कपड़े, मोबाइल, पर्दे आदि बरामद किए हैं।

एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने सोमवार को मामले का खुलासा करते हुए बताया कि एक नवंबर को खटीमा के खेतलखंडा खाम के पास झाड़ी में एक कट्टे से पकड़िया निवासी सुनीता का शव बरामद हुआ था। मृतका के पिता की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। घटना के खुलासे के लिए टीमें गठित की गई थी। टीमों ने घटनास्थल के आसपास के लोगों से पूछताछ की थी और करीब 400 से अधिक सीसीटीवी की फुटेज खंगाली थी।

एक फुटेज में 30 अक्तूबर को ग्राम ढाकर, थाना खुर्जा, बुलन्दशहर निवासी 59 साल के ठेकेदार उदयवीर शर्मा की बाइक पर सुनीता बैठकर जाती दिखी थी। 31 अक्तूबर को ठेकेदार ने अपना किराए का कमरा खाली कर दिया था। इसके बाद पुलिस ने उदयवीर को गिरफ्तार किया था। उदयवीर ने बताया 30 अक्तूबर की शाम सुनीता उसे रास्ते में मिली थी। सुनीता की गुजारिश पर वह उसे बाइक पर बैठाकर अपने किराए के कमरे पर ले गया था। अत्यधिक शराब की दुर्गंध आने पर उसने संबंध बनाने से मना कर दिया था। महिला ने उससे रुपये मांगने के साथ ही कपड़े फाड़ने और झूठा केस लिखवाने की धमकी दी थी। इस पर उसने मुंह व नाक दबाकर उसकी हत्या कर दी थी।

बताया कि पारिवारिक प्रतिष्ठा और अपनी पुत्री की शादी खराब होने के डर से उसने महिला मित्र और एक अन्य परिचित की मदद से शव को कट्टे में भरकर फेंक दिया था। एसएसपी ने बताया कि हत्यारोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है। उसकी महिला मित्र और एक अन्य परिचित की तलाश की जा रही है।

22 नवंबर को होनी है हत्यारोपी की बेटी की शादी
हत्यारोपी ठेकेदार उदयवीर शर्मा का परिवार दिल्ली में रहता है। वह मूल रूप से बुलंदरशहर का निवासी है। वह पिछले 38 साल से खटीमा में रह रहा था। 22 नवंबर को उसकी पुत्री का विवाह भी तय हुआ है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here