सभी लड़कियां मेरी बहन समान, कान पकड़कर बोला मनचला, पुलिस ने निकाल दी हेकड़ी

0
507

स्कूली छात्रा से छेड़छाड़ करने और दुष्कर्म की धमकी देने के आरोपी मनचले को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्त में आते ही पुलिस ने उसकी सारी हेकड़ी निकल गई। आरोपी थाने में कान पड़कर बोला कि सभी लड़कियां उसकी बहन जैसी हैं। आगे वह कभी ऐसी हरकत नहीं करेगा। पुलिस ने इसकी वीडियोग्राफी भी कराई है। पुलिस ने आरोपी से तमंचा भी बरामद किया है। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

उत्तर प्रदेश के मेरठ के पल्लवपुरम थानाध्यक्ष रमेश चंद्र शर्मा ने बताया कि पल्लवपुरम क्षेत्र निवासी महिला ने थाने में दर्ज कराए मुकदमे में बताया कि उनकी बेटी मोदीपुरम स्थित एक स्कूल में पढ़ने जाती है। रास्ते में पल्हैड़ा निवासी सुल्तान उस पर फब्तियां कसता है और कई बार हाथ पकड़कर खींचने का प्रयास कर चुका है। पीड़ित छात्रा के माता-पिता ने जब युवक के परिजनों से शिकायत की तो उल्टे उन्हें गाली-गलौज कर भगा दिया गया।

शुक्रवार सुबह छात्रा स्कूल जा रही थी, तभी स्कूल से कुछ दूर पहले सुल्तान अपने साथियों के साथ खड़ा था। आरोपियों ने उसके साथ छेड़छाड़ की। राहगीरों के रुकने पर युवकों ने छात्रा को धमकाते हुए कहा पुलिस में शिकायत की तो अगवा कर दुष्कर्म करेंगे। पल्लवपुरम पुलिस ने रविवार को आरोपी सुल्तान को तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की गिरफ्त में आते ही आरोपी ने कान पड़कर अपनी हरकत के लिए माफी मांगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here