सरकार को अधिकारी कर रहे बदनाम, श्रमिको को बांट दिए गीले कंबल, हुआ हंगामा, वीडियो देखे..

0
33

सरकार द्वारा भले ही लोगों को सरकारी योजना के तहत लाभ देने के लिए बेहतर प्रयास किया जाता है, लेकिन अधिकारी हैं कि सरकार की योजनाओं को पलीता लगाने से पीछे नहीं हटते हैं। ऐसा ही मामला बाजपुर में सामने आया है। जहां श्रम प्रवर्तन अधिकारी द्वारा लोगों को गीले कंबल वितरित किए गए।

आपको बता दें कि उत्तराखंड सरकार द्वारा श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिकों को कंबल वितरित किए जा रहे हैं। इसी के चलते बाजपुर के अनाज मंडी स्थित श्रम प्रवर्तन कार्यालय पर कंबल वितरित किए गए। लेकिन जो कंबल लोगों को बांटे जा रहे थे वह बेहद ही पानी में भीगे और गले हुए थे। जिसे लोगों ने लेने से इनकार कर दिया और श्रम प्रवर्तन अधिकारी से इसकी शिकायत की।

अधिकारी से कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर लोगों ने कार्यालय के बाहर हंगामा किया और अधिकारी पर लापरवाही का आरोप लगाया। इस दौरान लोगों ने कहा कि सरकार से अच्छी गुणवत्ता के कंबल वितरित करने के लिए आते हैं लेकिन अधिकारी अपनी लापरवाही के चलते लोगों को खराब कंबल देकर लोगों को परेशान करते हैं।

जब कंबलों में पानी की जानकारी श्रम प्रवर्तन अधिकारी एमसी बेलवाल से ली गई तो उन्होंने बताया कि बीते दिनों क्षेत्र में आई बाढ़ के चलते गोदाम में रखे कंबल में पानी चला गया था। जिससे कुछ कंबलों में सीलन आई है। उन्होंने कहा कि जो लोग यह कंबल नहीं ले रहे हैं उन्हें बाद में आने वाले कंबल वितरित किए जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here