सरकार सत्ता के नशे में चूर तानाशाही नहीं चलेगी, बहादराबाद में महापंचायत 28 को : जगतार बाजवा

0
238

स्मार्ट मीटरों व विद्युत बिलों को लेकर देहरादून ऊर्जा भवन को कूच कर रहे किसानों पर बहादराबाद में पुलिस द्वारा किए गए बर्बर पूर्वक लाठीचार्ज के विरोध में 28 अगस्त को किसान मजदूर महापंचायत आयोजित की जाएगी।

भूमि बचाओ मुहिम के संयोजक संयुक्त किसान मोर्चा के नेता जगतार सिंह बाजवा ने बताया कि सरकार सत्ता के नशे में चूर है और अधिकारी निरंकुश हैं। किसानों मजदूरों पर लाठी चार्ज किसी भी तरह से उचित नहीं ठहराया जा सकता। जनहित के मुद्दों पर लोकतांत्रिक व्यवस्था में सरकारों का विरोध सामान्य बात है, लेकिन इस तरीके से तानाशाही रवेया अपनाते हुए बर्बरता करनी किसी भी तरीके से उचित नहीं है।

28 अगस्त को बहादराबाद टोल प्लाजा पर होने वाली किसान मजदूर महापंचायत में राकेश टिकैत व किसानों के बड़े नेताओं सहित बड़ी मात्रा में किसान मजदूर एकत्रित होंगे और सरकार को मुंहतोड़ जवाब देंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here