सर्विस लेन के निर्माण के लिए 4 नही 6 करोड़ रुपए हुए है स्वीकृत : गौरव

0
373

बाजपुर के दोराहा में अंडरपास से सर्विस लेन निर्माण के लिए लंबे समय से प्रयास कर रहे भाजपा नेता गौरव शर्मा के प्रयासों से केंद्र सरकार द्वारा 6 करोड़ 17 लाख रुपए स्वीकृत किए गए। जिसको लेकर भाजपा नेता ने प्रेस वार्ता की ओर शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया, वही गदरपुर विधायक अरविंद पांडेय ने बीते दिनों प्रेस वार्ता कर केंद्र सरकार द्वारा 4 करोड़ रुपए की धरनाशी स्वीकृत होने की बात कही गई थी।

वीडियो देखें : https://youtu.be/XPMEe2FdDqo?si=wGgGQpjtxphbf1fp

बता दे कि बाजपुर के दोराहा में अंडरपास के साथ सर्विस लेन नही होने से लोगो को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। जिसको लेकर भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता गौरव शर्मा ने सर्विस लेन के निर्माण को लेकर मुख्यमंत्री, केंद्रीय परिवहन मंत्री सहित अन्य शीर्ष नेताओं और अधिकारियों को पत्राचार किया। जिसके चलते केंद्र सरकार से सर्विस लेन निर्माण के लिए 6 करोड़ 17 लाख रुपए की धनराशि स्वीकृत की गई। जिसको लेकर गौरव शर्मा ने अपने आवास पर प्रेस वार्ता की ओर शीर्ष नेताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जल्द ही सर्विस लेन का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा और लोगो को अधिक समय तक समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा।

फेसबुक पर वीडियो देखें : https://www.facebook.com/share/v/Z4TrYyZMaD8gDE4A/?mibextid=xfxF2i

वही आपको बता दे कि बीते दिनों गदरपुर विधायक अरविंद पांडेय ने इसी विषय पर प्रेस वार्ता करते हुए केंद्र सरकार द्वारा 4 करोड़ रुपए की धनराशि स्वीकृत करने की बात कही थी, जबकि एनएचएआई विभाग द्वारा जारी किए गए पत्र में 6 करोड़ 17 लाख रुपए जारी होना दिखाया गया है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here